Jharkhand News: लोहरदगा में अपने ही पिता के हाथों जलायी गयी बच्ची की रिम्स में मौत, जानें पूरा मामला

लोहरदगा में अपने ही पिता के हाथों आग के हवाले की गयी 4 साल की बच्ची की आज रिम्स में मौत हो गयी. यह ह्रदय विदारक घटना शुक्रवार रात की थी. गौरतलब है कि इस घटना में उनकी 4 साल की बेटी बुरी तरह घायल हो गयी थी

लोहरदगा: लोहरदगा में अपने ही पिता के हाथों आग के हवाले की गयी 4 साल की बच्ची की आज रिम्स में मौत हो गयी. यह ह्रदय विदारक घटना शुक्रवार रात की थी. गौरतलब है कि इस घटना में उनकी 4 साल की बेटी बुरी तरह घायल हो गयी थी. ग्रामीणों ने सबसे पहले उन्हें जिले के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया था.

क्या है मामला

किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग में पप्पू तुरी नाम के व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात को शराब पीकर अपनी पत्नी हीरा देवी से झगड़ा करने लगा. झगड़ा इतना बढ़ गया कि वह हथियार से मारने के लिए दौड़ पड़ा. पत्नी किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भाग गई. जिसके बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर चार साल की बेटी सोमारी कुमारी को केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. बच्ची के चीखने चिल्लाने के बाद ग्रामीण सरस्वती देवी, संतोष मांझी, सुशीत गोप, शकील खान द्वारा एम्बुलेंस से लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

जेल में आरोपी पिता

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता पप्पू तुरी को गिरफ्तार कर लिया था. आपको बता दें कि बच्ची के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन और ग्रामीण सभी मिलकर प्रयास किया था. सभी ने अपनी अपनी क्षमता आर्थिक सहयोग भी दिया लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >