Lata Mangeshkar Death Updates: लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं. रविवार को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम विदाई दी गई. लता (92) का रविवार सुबह 8:12 बजे निधन हो गया था. महान गायिका के सम्मान में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. पीएम मोदी ने मुंबई जाकर श्रद्धाजंलि दी.

Live Updates
1:00 AM. 7 Feb 22 7:30 PM. 6 Feb

लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन

भारत रत्न लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन हो गईं. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

1:00 AM. 7 Feb 22 7:30 PM. 6 Feb

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवाजी पार्क पहुंचकर लता मंगेशकर को श्रद्धाजंलि दी. उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. पीएम मोदी उनके परिवारवालों से भी मिले.

1:00 AM. 7 Feb 22 7:30 PM. 6 Feb

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई सेलेब्स

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी लता दीदी को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे हैं. लता मंगेशकर के अंतिम दर्शक के लिए शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, जावेद अख्तर समेत कई सेलेब्स मौजूद हैं.

https://www.instagram.com/p/CZotIuoqISU/

1:00 AM. 7 Feb 22 7:30 PM. 6 Feb

आशा भोंसले भी शिवाजी पार्क में मौजूद

महान गायिका आशा भोसले अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने शिवाजी पार्क पहुंची हैं. मंगेशकर का अंतिम संस्कार शाम करीब साढ़े छह बजे किया जाएगा.

1:00 AM. 7 Feb 22 7:30 PM. 6 Feb

थोड़ी देर में लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी मुंबई पहुंचे चुके हैं. वे थोड़ी देर में लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे.

1:00 AM. 7 Feb 22 7:30 PM. 6 Feb

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की अनदेखी तसवीर

लेखक और पूर्व अभिनेत्री, ट्विंकल खन्ना ने अपने यादों के पिटारे से एक प्यारी सी तसवीर साझा की है जिसमें लता मंगेशकर , सुपरस्टार राजेश खन्ना और विपुल संगीत निर्देशक आरडी बर्मन के साथ बैठी हैं. उस अनमोल छवि को साझा करते हुए जिसमें दिग्गजों की तिकड़ी एक हंसी साझा करते हुए दिखाई देती है, ट्विंकल खन्ना ने कहा, “एक दुर्जेय प्रतिभा, लता जी अपने संगीत के माध्यम से जीवित रहती हैं, उनकी आवाज हमारे दिलों में दौड़ती है. #अमर.”

https://www.instagram.com/p/CZoVMFiIRQu/

मुख्य बातें

स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं. रविवार को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम विदाई दी गई. लता (92) का रविवार सुबह 8:12 बजे निधन हो गया था. महान गायिका के सम्मान में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. पीएम मोदी ने मुंबई जाकर श्रद्धाजंलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >