Lahore 1947: सनी देओल की लाहौर 1947 में इस दिग्गज अभिनेत्री की हुई एंट्री, फिल्म की कहानी LEAK

1 / 1
Lahore 1947: सनी देओल की लाहौर 1947 में  इस दिग्गज अभिनेत्री की हुई एंट्री, फिल्म की कहानी LEAK
फुल स्क्रीन में देखें

sunny deol top 5 highest earning movies

सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर अब आमिर खान की प्रोडक्शन वाली फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ प्रीति जिंटा रोमांस करेंगी. अब एक और अभिनेत्री का नाम इसमें जुड़ गया है.

गदर 2 से सनी देओल ने साबित कर दिया है कि वह आज भी बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. फिल्म एक बड़ी सफल रही और 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में टॉप फाइव में शामिल हो गई.

ऐसा लगता है कि सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर खुद को फिर से स्थापित किया है और एक बैंकेबल स्टार साबित हुए हैं. अब एक्टर के पास कई फिल्में हैं. जिसमें लाहौर 1947 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. इसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं. निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे.

हाल ही में कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्रीति जिंटा ‘लाहौर, 1947’ से बॉलीवुड में वापसी करेंगी. अब इस फिल्म से एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ रहा है. हम बात कर रहे हैं शबाना आजमी की.

जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, शबाना आजमी को सनी देओल की लाहौर, 1947 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि शबाना आजमी लाहौर में एक हिंदू कुलमाता की भूमिका निभाएंगी, जो भारत से पलायन कर चुके एक मुस्लिम परिवार को आवंटित होने के बावजूद अपनी पैतृक हवेली को छोड़ने को तैयार नहीं होगी.

Also Read: Sunny Deol ने गदर 2 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक अद्भुत एहसास है क्योंकि…

शबाना आजमी के 1947 के लाहौर का हिस्सा होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. निर्माताओं ने इस पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. कॉफी विद करण 8 में सनी देओल ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें लाहौर, 1947 के लिए चुना गया था.

अभिनेता ने खुलासा किया कि गदर 2 की सफलता की पार्टी के दौरान, आमिर खान ने कहा था कि वह उनसे मिलना चाहते थे. अगले दिन वे मिले और कुछ विचारों और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की.

लाहौर 1947 फिल्म हमें भारत-पाकिस्तान विभाजन के युग में वापस ले जाएगी. फिल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की झोली में सफर नाम की एक और फिल्म है. फिल्म में सलमान खान का कैमियो होने वाला है. इसके अलावा सनी देओल का नाम नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से भी जुड़ चुका है. वह कथित तौर पर फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं.

Also Read: Sunny Deol और Amrita Singh का क्यों हुआ था ब्रेकअप, दिग्गज एक्ट्रेस का छलका दर्द, कही डाली थी ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >