Bihar: जमुई में कुएं में महिला व तीन बच्चों का शव मिलने से सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

जमुई के एक गांव में कुआं से तीन बच्चे और महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैली है. आत्महत्या या हत्या के बीच मौत की गुत्थी उलझी हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक कुआं से महिला और तीन बच्चों का शव मिला है. शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है.

जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र की यह घटना है जब गादी धनवे गांव में अचानक चार शव मिलने की बात से सनसनी फैल गयी. चारो शव एक ही परिवार का बताया जा रहा है. मृतकों में बबीता देवी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि बबीता देवी ने अपने तीनों बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली है. वहीं इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. कुछ लोग इसमें हत्या की आशंका भी जता रहे हैं.

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को कुआं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं शवों के मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >