Jharkhand corona live : इटखोरी में पैसे निकालने के लिए सीएसपी और बैंको में उमड़ी भीड़

झारखंड में भी धीरे धीरे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, कल ही राजधानी रांची में एक कोरोना की मरीज मिली, जो कि रांची के हिंदपीढ़ी से है. जिसके कारण झारखंड में मरीजों की संख्या 4 हो गयी है. आपको बता दें कि इससे पहले हिंदपीढ़ी इलाके से ही कोरोना की एक मरीज मिली थी, जो झारखंड का पहला मामला था. उस महिला का संबंध तब्‍लीगी जमात से था. वह युवती मलयेशिया से आयी थी. उसके बाद हजारीबाग का एक शख्‍स पॉजिटिव पाया गया था जो बंगाल में मजदूरी का काम करता था. इसके बाद झारखंड तीसरा केस बोकारो से आया है. यहां भी एक महिला बांग्‍लादेश से तब्‍लीगी जमात में शामिल होकर लौटी थी. जैसे-जैसे कोरोना का मामला झारखंड में बढ़ रहा है, पुलिस लॉकडाउन में सख्‍ती बरत रही है. वहीं सोमवार से 72 घंटों के लिए हिंदपीढ़ी को पूरी तरह सील कर दिया गया है. इस दौरान यहां से किसी को बाहर जाने और बाहर से किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं है. इसका पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >