Jaunpur Assembly Chunav: यहां पर यादव, ब्राह्मण और क्षत्रिय वोटर्स की निर्णायक भूमिका, इस बार किसकी जीत?

2017 में सपा के पारसनाथ यादव ने निषाद पार्टी के धनंजय सिंह को हराया था. वहीं, 2020 के उपचुनाव में सपा के लकी यादव चुनाव जीते थे. मल्हानी विधानसभा सीट पर 7 मार्च को मतदान होना है.

Jaunpur Malhani Vidhan Sabha Chunav: जौनपुर जिले की मल्हानी सीट पर यादव, ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाताओं की निर्णायक भूमिका है. यह सीट 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. यहां सपा और निर्दलीय कैंडिडेट धनंजय सिंह के बीच मुकाबला होता रहता है. 2012 में रारी का भौगोलिक क्षेत्र बदला और कई ब्लॉक को मिलाकर मल्हानी विधानसभा सीट बनाई गई थी. 2017 में सपा के पारसनाथ यादव ने निषाद पार्टी के धनंजय सिंह को हराया था. वहीं, 2020 के उपचुनाव में सपा के लकी यादव चुनाव जीते थे. मल्हानी विधानसभा सीट पर 7 मार्च को मतदान होना है.

मल्हानी का सियासी इतिहास

  • 2020 उपचुनाव- लकी यादव- सपा

  • 2017, 2012- पारसनाथ यादव- सपा

मल्हानी के मौजूदा विधायक

  • 35 साल के लकी यादव ग्रेजुएट हैं. उन्होंने 2020 के उपचुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी.

Also Read: Jaunpur Assembly Chunav: जौनपुर सीट पर 2007 के बाद नहीं जीती सपा, 2017 में मतदाताओं ने कमल का दिया साथ
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • यादव- 90 हजार

  • एससी- 60 हजार

  • क्षत्रिय- 45 हजार

  • ब्राह्मण- 35 हजार

  • मुस्लिम- 24 हजार

  • वैश्य- 10 हजार

  • मौर्य- 10 हजार

  • पाल- 9 हजार

  • सोनकर- 3 हजार

  • अन्य- 57 हजार

मल्हानी विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,40,165

  • पुरुष- 1,80,425

  • महिला- 1,65,414

मल्हानी की जनता के मुद्दे

  • सड़कों की खराब हालत से परेशानी.

  • कई इलाके में जल निकासी की समस्या.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >