Farrukhabad Assembly Chunav: अमृतपुर विधानसभा सीट पर BJP और SP के बीच टक्कर, इस चुनाव में किससे मुकाबला?

अमृतपुर सीट 2012 के परिसीमन में अस्तित्व में आई थी. पहले अमृतपुर फर्रुखाबाद सदर का हिस्सा थी. अमृतपुर सीट पर 20 फरवरी को मतदान होगा.

Farrukhabad Amritpur Vidhan Sabha Chunav: फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर विधानसभा सीट आती है. अमृतपुर का पौराणिक महत्व है. इसके एक छोर पर विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल और ऐतिहासिक बाबा नीमकरोड़ी मंदिर स्थित है. दूसरी छोर पर स्थित अमृतपुर में गंगा नदी बहती है. 2017 में भाजपा के सुशील कुमार शाक्य ने सपा के नरेंद्र सिंह यादव को पराजित किया था. अमृतपुर सीट 2012 के परिसीमन में अस्तित्व में आई थी. पहले अमृतपुर फर्रुखाबाद सदर का हिस्सा थी. अमृतपुर सीट पर 20 फरवरी को मतदान होगा. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा.

अमृतपुर का सियासी इतिहास

  • 2017- सुशील कुमार शाक्य- भाजपा

  • 2012- नरेंद्र सिंह यादव- सपा

Also Read: Farraukhabad Assembly Chunav: कायमगंज में किसी का कब्जा नहीं रहा कायम, 2017 में अमर सिंह को मिली जीत
अमृतपुर सीट के मौजूदा विधायक

  • 2017 के चुनाव में अमृतपुर सीट से बीजेपी के सुशील कुमार शाक्य चुनाव जीते थे.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • यादव- 70 हजार

  • क्षत्रिय- 65 हजार

  • मुस्लिम- 60 हजार

  • कुर्मी- 30 हजार

  • ब्राह्मण- 25 हजार

अमृतपुर में मतदाता  

  • कुल मतदाता- 3,07,351

  • पुरुष- 1,67,001

  • महिला- 1,40,338

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >