Athiya Shetty-KL Rahul wedding: अथिया और केएल राहुल की शादी से पहले सुनील शेट्टी ने पैपराजी से किया ये वादा

विरल भयानी द्वारा शेयर किये वीडियो में अभिनेता को अपनी कार से बाहर निकलते और मीडिया के पास जाते हुए देखा जा सकता है. वह कहते हैं, 'आ रहे हैं हम लोग. कल उनको लेकर आता हूं, बच्चों को.' उन्होंने आगे कहा, "अपने जिस तरह से प्यार दिखाया है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद."

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. शादी सुपरस्टार के खंडाला फार्महाउस में होगी. एक्टर ने अपने घर के बाहर इंतजार कर रहे पैपराजी को आश्वासन दिया कि कपल शादी के बाद में फोटोग्राफर्स के लिए तस्वीरों के लिए पोज देंगे. पिछले हफ्ते फार्महाउस को शादी के मेहमानों के स्वागत और कपल की शादी की मेजबानी के लिए सजाया गया है.

सुनील शेट्टी ने किया ये वादा

विरल भयानी द्वारा शेयर किये वीडियो में अभिनेता को अपनी कार से बाहर निकलते और मीडिया के पास जाते हुए देखा जा सकता है. वह कहते हैं, ‘आ रहे हैं हम लोग. कल उनको लेकर आता हूं, बच्चों को.’ उन्होंने आगे कहा, “अपने जिस तरह से प्यार दिखाया है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद.” वहा मौजूद पैपराजी ने उन्हें शादी की बधाई दी और उन्होंने उनके समर्थन के लिए एक्टर ने फिर से उन्हें धन्यवाद दिया.

https://www.instagram.com/p/CntdcxNj6Ya/
23 जनवरी को शादी करेंगे अथिया-राहुल

बाद में वीडियो में वो मराठी में बोलते हुए पैपराजी को आश्वासन देते हैं कि आज कोई भी तस्वीरों के लिए नहीं आएगा, वे शादी के बाद आएंगे. वह उन्हें बताते हैं कि वह, उनकी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और राहुल फोटोग्राफर्स के लिए विशेष रूप से मौजूद होंगे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी करेंगे. संगीत समारोह में सुनील, माना और उनके बेटे अभिनेता अहान शेट्टी परफॉर्म करेंगे. सोमवार को होने वाले विवाह समारोह को ‘बेहद करीबी पारिवारिक मामला’ बताया जा रहा है. सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार को ही इन्वाइट किया जाएगा जिसमें इंडस्ट्री से कुछ लोग शामिल होंगे.

Also Read: Selfiee Trailer: हीरो की सबसे बड़ी लड़ाई उनके सबसे बड़े फैन से है! अक्षय-इमरान हाशमी की सेल्फी का ट्रेलर जारी
पिछले कुछ सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं दोनों

बता दें कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले कुछ सालों से एकदूसरे को डेटिंग कर रहे हैं. अभिनेत्री ने उनके मैचों में टीम इंडिया के साथ यात्रा भी की है. जबकि उन्होंने कभी आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को डेट करने की बात स्वीकार नहीं की है, उन्हें फैमिली आउटिंग और अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया है. यह जोड़ी हाल ही में दुबई में एक पार्टी में नए साल का जश्न मनाता स्पॉट किया गया था. अथिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बैश से तस्वीरें शेयर की थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >