कियारा आडवाणी के कलीरे में दिखी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग उनकी लवस्टोरी की झलक, डायमंड रिंग भी है काफी खास

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीरें सपने जैसी थीं. वेडिंग आउटफिट में कपल काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रहे थे. आपने कियारा का कलीरा और डायमंड रिंग तो जरूर नोटिस किया होगा. ये सभी मायनों में काफी खास है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा​ने आखिरकार अपनी रील-लाइफ लव स्टोरी को रियल लाइफ में बदल दिया. जी हां लवबर्ड्स ने 7 फरवरी को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली. बाद में कपल ने अपनी ड्रीम वेडिंग की कुछ तसवीरें भी शेयर की, जिसे देखकर फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हो गए. मिस्टर और मिसेज एक साथ काफी खुश दिख रहे थे. मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में कियारा और सिद्धार्थ बेहद खूबसूरत लग रहे थे. कियारा ने पन्ना और हीरे की ज्वेलरी पहनी हुई थी. कियारा का कलीरा और हीरे की अंगूठी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. फैंस जानना चाहते थे, कि इसमें क्या खास और किसने कस्टमाइज किया है.

कियारा आडवाणी के कलीरें हैं काफी खास

बता दें कि मृणालिनी चंद्रा ने दुल्हन कियारा आडवाणी के लिए कलीरें को कस्टमाइज किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स में इसकी एक वीडियो भी शेयर की. कलीरें में कियारा और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी को बड़े ही क्यूट अंदाज में दिखाया गया है. कपल ने इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के दिवंगत पालतू कुत्ते ऑस्कर की भी झलक दिखाई है. एक्ट्रेस के ब्राइडल कलीरों का क्लोज-अप शेयर करते हुए, मृणालिनी चंद्रा ने लिखा, ”खूबसूरत @kiaraaliaadvani के लिए हमारी सिग्नेचर लवस्टोरी कलीरा हर तरह का जादुई था! सितारों, चांद, युगल आद्याक्षर और तितलियों के बीच, एक प्यारे पालतू जानवर के लिए एक प्यार साफ दिख रहा है. यह कलीरा दोनों का दिल था! कियारा, आप दुल्हन के रूप में एक सपने की तरह दिखती हैं! हमें आपका चूड़ा और कलीरा बनाना बहुत पसंद है. हम सभी @kalirasbymrinalichandra की ओर से ढेर सारा प्यार.”

https://www.instagram.com/p/CoYCUlsKg4d/
https://www.instagram.com/p/CoXmBSLvj7A/
कियारा का डायमंड रिंग

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी से तीन प्यारी तस्वीरें साझा कीं. पहली तस्वीर जो दोनों अभिनेता आमने-सामने बैठे हुए देख सकते हैं और हाथ जोड़े हुए हैं. वे एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं. इस तस्वीर में आपको उनकी शादी की अंगूठियों की झलक देखने को मिल रही है. अभिनेत्री ने सिड की ओर से दी गई रिंग को फ्लॉन्ट किया. ये रिंग अनकट डायमंड था, जो उनके हाथों में काफी खूबसूरत लग रहा था. सिद्धार्थ और कियारा ने वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है” हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं. विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, वरुण धवन, अथिया शेट्टी और कई अन्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी.

Also Read: Entertainment Live Updates: आज सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ससुराल जाएंगी कियारा, प्राइवेट जेट से दिल्ली होगी रवाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >