Sidharth Kiara Wedding: दिल्ली में सिद्धार्थ के घर पर कियारा का हुआ जोरदार स्वागत, ढोल की थाप पर जमकर नाचे कपल

सिद्धार्थ के घर पर कियारा का शानदार स्वागत हुआ. वीडियो में ढोल बजते दिख रहे है और इसक थाप पर कपल डांस करते दिख रहे है. इस दौरान कपल रेड आउटफिट में काफी अच्छे लगे. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

Sidharth Kiara Wedding: न्यूलीवेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी की शादी तसवीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दोनों की क्यूट फोटोज से फैंस की नजरें नहीं हट रही है. कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की. 8 फरवरी को दोनों दिल्ली पहुंच गए है और एक्टर के घर पर उनका ग्रैंड वेलकम हुआ. कपल ने पैपराजी से भी मुलाकात की.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी पहुंचे दिल्ली

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी दिल्ली पहुंचने के बाद पैपराजी से मिले. इस दौरान कपल रेड आउटफिट में काफी अच्छे लगे. दोनों ट्विनिंग करते दिखे. रेड सलवार सूट, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा पहने वो किसी खूबसूरत हसीना से कम नहीं लगी. सिद्धार्थ ने लाल कुर्ता, सफेद पायजामा, जूतों और शॉल लगाकर रखा था. एक्टर के घर के सामने का एक वीडियो आया है.

https://www.instagram.com/reel/CoaPRncgRQ2/
कियारा का शानदार स्वागत

सिद्धार्थ के घर पर कियारा का शानदार स्वागत हुआ. वीडियो में ढोल बजते दिख रहे है और इसक थाप पर कपल डांस करते दिख रहे है. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, प्यारी जोड़ी को किसी की नजर ना लगे. एक यूजर ने लिखा, ऐसा ही वेलकम होना चाहिए. कई यूजर्स ने इसपर दिल वाला इमोजी बनाया.

https://www.instagram.com/reel/CoaVHpoOnA6/
कियारा और सिद्धार्थ की शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी से तीन प्यारी तस्वीरें साझा कीं. पहली तस्वीर जो दोनों अभिनेता आमने-सामने बैठे हुए देख सकते हैं और हाथ जोड़े हुए हैं. वे एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं. इस तस्वीर में आपको उनकी शादी की अंगूठियों की झलक देखने को मिल रही है. सिद्धार्थ और कियारा ने वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है” हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >