कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जयपुर के लिए रवाना, एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

कैटरीना कैफ एक्टर विक्की कौशल के साथ अपनी शादी के लिए जयपुर रवाना हो गई हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर उनकी मां के साथ स्पॉट किया गया. कैटरीना येलो कलर के शरारा ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ अपनी शादी के लिए जयपुर रवाना हो गई हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर उनकी मां के साथ स्पॉट किया गया. कैटरीना येलो कलर के शरारा ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने एयरपोर्ट में अंदर दाखिल होने से पहले पैपराज़ी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. उनकी मां भी येलो और व्हाइट ड्रेस में दिखीं. इस बीच विक्की को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया. वह प्रिंटेड पीच शॉर्ट और टैन पैंट में नजर आ रहे हैं.

विरल भयानी द्वारा शेयर किये इस वीडियो में कैटरीना कैफ पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं. फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, खुशी तो देखो. एक और यूजर ने लिखा, आधे तो आपकी स्माइल देखकर मर गये होंगे. एक और यूजर ने लिखा, आपके चेहरे पर चमक साफ दिख रही है. एक और यूजर ने लिखा, आप बहुत ब्यूटीफुल हैं.

https://www.instagram.com/p/CXJHiGMKlxv/

वहीं विक्की कौशल ने भी रवाना होने से पहले पैपराजी का अभिवादन किया. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, भाई के मन में लड‍्डू फूट रहे होंगे और बाकी सब के दिल टूट रहे होंगे. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, आपकी आनेवाली लाइफ के लिए आपको शुभकामनाएं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, इनके चेहरे की स्माइल बस ऐसे ही बरकरार रहे.

https://www.instagram.com/p/CXJGpi5K5mg/

बता दें कि, दोनों आगामी 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे. शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी को खास बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं. दोनों ने 700 साल पुराना किला बुक किया है. जिसे रॉयल ढ़ग से सजाया जाएगा. वहीं सारे फंक्शन के लिए अलग से थीम डिसाइडेड है.

Also Read: कैटरीना कैफ की बहन नताशा पहुंचीं जयपुर, विक्की कौशल के वेडिंग आउटफिट का भी वीडियो आया सामने

रिपोर्ट्स की मानें तो अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दो तरह से शादी करेंगे. दोनों इंडियन ट्रेडिशनल और क्रिश्चियन रिती-रिवाजों से शादी करेंगी. बता दें कि प्रियंका चौपड़ा ने भी दो रिती-रिवाज से शादी की थी.स्पॉटबॉय में पॉपुलर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के हवाले से ऐसी सूचना मिली है कि कैटरीना और विक्की का यह फंक्शन 2 दिनों में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >