Diwali 2022: क्या है कार्तिक आर्यन का दिवाली प्लान? जानें कहां और कैसे मनाएंगे एक्टर ये त्योहार

एक्टर कार्तिक आर्यन इस बार दिवाली पर क्या करने वाले है, इसे लेकर उन्होंने बात की है. एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फ्रेडी’ को लेकर सुर्खियों में है. इस मूवी में उनके साथ अलाया एफ है और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है.

Kartik Aaryan Diwali Plan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी आने वाली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘फ्रेडी’ को लेकर चर्चा में है. कार्तिक की पिछली मूवी ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो अपना दिवाली प्लान बताते दिख रहे है. तो चलिए आपको बताते है वो दिवाली पर क्या करने वाले है.

कार्तिक आर्यन का वीडियो

लेटेस्ट वीडियो में कार्तिक आर्यन ने अपने दिवाली प्लान का खुलासा किया है. वो वीडियो में अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते है. साथ ही वो कहते है कि, मम्मी, पापा और बहन और कटोरी के साथ वो घर पर पूजा करेंगे. घर की साफ-सफाई करेंगे और शायद उन्हें नए कपड़े अपने माता- पिता से मिलने वाला है. बता दें कि कटोरी उनके डॉगी का नाम है.

‘फ्रेडी’ में कार्तिक आर्यन

एकता कपूर द्वारा निर्मित, फिल्म ‘फ्रेडी’ में कार्तिक आर्यन के साथ अलाया एफ है. फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का अभी इंतजार है. इसके अलावा एक्टर फिल्म आशिकी 3 में भी नजर आएंगे. इसे लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने फैंस को अपडेट दिया था. बता दें आशिकी 2 सुपरहिट रही थी.

Also Read: Kartik Aaryan ने Europe से शेयर की लेटेस्ट फोटो, तसवीरों में देखें कैसे हॉलिडे एन्जॉय कर रहे एक्टर
आशिकी 3 को लेकर अनु कपूर ने कही थी ये बात

आशिकी की लीड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने कार्तिक आर्यन को आशिकी 3 के कास्ट करने पर कहा था, कार्तिक सही लीड है या नहीं, यह उस किरदार से निर्धारित होगा जिसे निभाना है. मैं वास्तव में इस बारे में निश्चित नहीं हूं कि भूमिका क्या होगी या फिल्म की कहानी/स्क्रिप्ट क्या है. यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि यह कैसे बहता है.

कार्तिक आर्यन की फिल्में

वहीं, कार्तिक आर्यन के पास इस समय कई सारी फिल्में पाइमपाइन में है. इसमें ‘सत्यप्रेम की कथा’ है, जिसमें वो कियारा आडवाणी के साथ काम कर रहे है. इसके अलावा वह कृति सेनन के साथ ‘शहजादा’ में भी नजर आएंगे. यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >