Kareena Kapoor Slam trollers: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. करीना अपनी तसवीरों के साथ अपने बच्चों जेह और तैमूर की क्यूट फोटोज शेयर करने से पीछे नहीं हटती. हाल ही में बेबो ने बीएफएफ मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा के संग तसवीरें पोस्ट की, जिसपर कुछ यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए. लेकिन इसपर करीना और अमृता चुप नहीं रही और उन्होंने ट्रोलर्स की बैंड बजा दी.
दरअसल, करण जौहर की 50 बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा शामिल हुई थी. इस दौरान तीनों एक्ट्रेसेस काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई. करीना ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें तीनों अलग- अलग लुक में पोज देती दिखी. इस फोटो पर किसी ने कमेंट में ‘बुड्ढी’ लिखा.
https://www.instagram.com/p/CeBYSuxowDU/ करीना कपूर ने दिया यूजर को जवाबउस यूजर के कमेंट पर करीना कपूर भड़क गई और उसकी जमकर क्लास लगाई. एक्ट्रेस ने उस कमेंट के जवाब में लिखा, यहां पर बुड्ढी का मतलब बेइज्जती करना है, लेकिन मेरे लिए ये एक वर्ड है, जिसका मतलब बूढ़ा होना है. हम बड़े और समझदार है, लेकिन तुम बिना नाम, पहचान और ऐजलेस हो.
अमृता अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘मेरे वजन बढ़ने को लेकर कई लोगों ने कमेंट किया. मेरा वजन, मेरी समस्या है. कब से सब कुछ हर किसी का मुद्दा बन गया है? साथ ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि वो ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती. करीना ने इस स्टोरी को अरने इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर लिखा, मेरी प्यारी अमू.
करीना कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें आमिर खान के साथ उनकी लाल सिंह चड्ढा अगस्त में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर कल यानी 29 मई को जारी किया जाएगा. इसके अलावा एक्ट्रेस ओटीटी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जो द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स किताब पर आधारित है.
