Taimur के भाई का नाम आया सामने, Jeh नहीं Kareena Kapoor और Saif Ali Khan ने छोटे बेटे का नाम रखा Jehangir

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) फरवरी में दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं. दोनों दूसरे बेटे का नाम ‘जहांगीर’ (Jehangir) बताया जा रहा है. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों ने छोटे बेटे का नाम जेह रखा है. लेकिन अब नई खबर में दूसरा नाम सामने आया है.

बॉलीवुड सितारे सैफ अली खान और करीना कपूर, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया, ने कथित तौर पर उनका नाम जहांगीर रखा है. पिछले महीने, करीना के पिता, अनुभवी अभिनेता रणधीर कपूर ने खुलासा किया कि उनके पोते का नाम जेह रखा गया है. रिपोर्ट वायरल होने के बाद, ट्विटर के एक वर्ग ने सैफ और करीना को बेरहमी से ट्रोल किया और आरोप लगाया कि उनका नाम मुगल सम्राट जहांगीर या जलुद्दीन अकबर के नाम पर रखा गया है.

जहांगीर का शॉर्ट फॉर्म है जेह

अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर ने अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ में खुलासा किया है कि नवजात का नाम जहांगीर रखा गया है. जेह उसी का एक छोटा रूप है. बताया जा रहा है कि करीना ने इस किताब में जेह की तस्वीरों के नीचे उसका नाम ‘जहांगीर’ लिखा है. बहरहाल, अब यह देखना मजेदार होगा कि करीना और सैफ के फैन्स इस नाम पर कैसा रिएक्शन देते हैं.

तैमूर के नाम पर ट्रोल हुए थे सैफीना

इससे पहले 2016 में, करीना और सैफ को अपने बेटे तैमूर का नाम रखने पर दोनों काफी ट्रोल हुए थे. तैमूर नाम के लिए दोनों को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था. असल में फारस और मध्य एशिया में तैमूर साम्राज्य के संस्थापक का नाम है, जिन्होंने 1398 में भारत पर आक्रमण किया था. तैमूर को काफी लाइमलाइट भी मिली थी और इसी वजह से करीना और सैफ ने डिसाइड किया था कि वह अपने दूसरे बेबी को लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रखेंगे.

करीना कपूर ने साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था. जिसके चार साल बाद वो दोबारा एक बेटे की मां बनी. फिल्मों की बात करें तो करीना फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी. वहीं, हाल ही में सैफ अली खान की फिल्म भूत पुलिस का नया पोस्टर रिलीज हुआ था.

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >