B’day Spl: ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, करण जौहर इस एक्टर को बनाना चाहते थे हीरो

karan johar birthday: डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्टर करण जौहर का आज 48वां जन्मदिन हैं. करण ने अपने काम से फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. आज उनके साथ हर एक्टर काम करना चाहता है. उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी है. करण ने ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म से जैसी ब्लॉकबस्टर दी. लेकिन क्या आप जानते है इस फिल्म में करण सलमान की जगह चंद्रचूड़ सिंह को लेना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी.

Karan Johar Birthday: डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्टर करण जौहर का आज 48वां जन्मदिन हैं. करण ने अपने काम से फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. आज उनके साथ हर एक्टर काम करना चाहता है. उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी है. करण ने ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म से जैसी ब्लॉकबस्टर दी. लेकिन क्या आप जानते है इस फिल्म में करण सलमान की जगह चंद्रचूड़ सिंह को लेना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी.

Also Read: B’day Spl: इस क्रिकेटर पर माधुरी दीक्षित का आया था दिल, फिर इस वजह से खत्म हुआ था रिश्ता

करण जौहर ने कुछ समय पहले एक शो में इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि कुछ कुछ होता है में पहले चंद्रचूड़ सिंह को लेने वाले थे. चंद्रचूड के घर तक पहुंचने के लिए करण को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था. फिर वहां पहुंचकर दो-तीन घंटे इंतजार भी किए. जब करण चंद्रचूड़ से मिले तब एक्टर ने कहा कि वह सोचेंगे और दूसरे दिन फिर करण को बुलाया. करण फिर गए और चंद्रचूड़ ने कहा कि वो यह फिल्म नहीं करना चाहते हैं. ना सुनने के बाद करण काफी निराश हो गए थे.

इसी डिप्रेशन में करण जौहर रात को चंकी पांडे के घर एक पार्टी में गए. यहां सलमान खान से उनकी मुलाकात हुई. सलमान को पहले से ही करण की कहानी का पता था. उन्होंने कहा कि वे उनकी स्टोरी सुनेंगे. दूसरे दिन करण ने अपनी स्टोरी का नरेशन सलमान को सुनाया. जिसके बाद स्टोरी सुनने के बाद सलमान फिल्म करने के लिए तैयार हो गए थे.

Also Read: Talented हैं शाहरुख की बेटी सुहाना, जानिए मैगजीन कवर में आने पर क्यूं उड़ा था मजाक

वहीं, फिल्म के लिए करण जौहर की पहली पसंद काजोल नहीं थीं. करण पहले जूही चावला को इस फिल्‍म में कास्ट करना चाहते थे, लेकिन जूही ने स्क्रिप्ट सुनते ही मना कर दिया था. तब जाकर काजोल को साइन किया गया. इसी तरह टीना के रोल के लिए करण ने सबसे पहले रवीना टंडन, ऐश्वर्या राय, तबू, उर्मिला मार्तोंडकर और करिश्मा कपूर के पास गए, लेकिन सबने मना कर दिया. जिसके बाद रानी मुखर्जी ने खुद करण जौहर से संपर्क किया और टीना का रोल उन्हें देने को कहा. स्क्रीन टेस्ट के बाद रानी सिलेक्ट हो गईं और उन्होंने यादगार काम किया.

गौरतलब है कि करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है 1998 में आई थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दर्शकों ने इसे काफी सराहा था. रानी मुखर्जी और सलमान खान के रोल ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >