Oscars 2023 में दीपिका पादुकोण की लुक से इम्प्रेस हुई कंगना रनौत, नाटु-नाटु गाने को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण के ऑस्कर लुक और स्पीच की जमकर तारीफ की है. एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के मंच पर दीपिका ने अपनी स्पीच से पूरे देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है.

Deepika Padukone At Oscar 2023: 95वें ऑस्कर्स में भारत का खूब डंका बजा, जहां एक तरफ भारत ने एक नहीं बल्कि दो अवॉर्ड जीते वहीं, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर प्रेसेंटर वहीं नजर आईं. दीपिका पादुकोण को यूं तो उनके फैंस की ओर से लगातार तारीफें मिल रही हैं लेकिन अब उन्हें एक्ट्रेस कंगना रनौत की तरफ से तारीफ मिली है. कंगना रनौत की ओर से आए इस सरप्राइज चीयर ने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने एक्ट्रेस के लुक्स से लेकर उनके बोलने के ढंग की, जमकर तारीफ की हैं.

कंगना रनौत ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ

कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं, पूरे देश को एक साथ पकड़कर खड़ा होना आसान नहीं है, अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना… दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सबसे बड़ी हैं… सबसे अच्छी”. इसके अलावा उन्होंने नाटु-नाटु गाने की तारीफ की भी तारीफ की. एक्ट्रेस ने लिखा, ”पूरे भारत को बधाई…फिल्म भारतीयों के दमन, अत्याचार, हत्या, उपनिवेशीकरण को बखूबी दिखाता है… धन्यवाद टीम आरआरआर”.


कंगना का ट्वीट हो रहा वायरल

कंगना रनौत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक व्यक्ति ने लिखा, “भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए वास्तव में गर्व का क्षण …” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “कितना खूबसूरत है, एक महिला दूसरी महिला का समर्थन कर रही है.” एक अन्य ने लिखा, “वह पूरी तरह से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में कामयाब रही हैं..गर्व का पल.” अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दीपिका की तारीफ की. एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “यह खूबसूरती भारत को गौरवान्वित कर रही है और कैसे.. (लाल दिल वाले इमोजी).” बता दें कि दीपिका ने अवॉर्ड फंक्शन में ऑल-ब्लैक ऑफ शोल्डर वेलवेट गाउन पहना था. उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा और अपने लुक को येलो डायमंड ड्रॉप नेकलेस से एक्सेसराइज किया था.

Also Read: Oscars 2023 Full Winners List: भारत ने रचा इतिहास, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >