कंगना रनौत ने अक्षय कुमार की फिल्म Selfiee को बताया ‘फ्लॉप’, इस वजह से करण जौहर को किया ट्रोल, पोस्ट वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कंगना रनौत ने सेल्फी को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस फ्लॉप बता दिया है. साथ ही करण जौहर को भी ट्रोल किया है.

Kangana Ranaut On Selfiee: अक्षय कुमार की इस साल की पहली फिल्म ‘सेल्फी’ रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. पिछले साल खिलाड़ी कुमार की रिलीज हुई सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. वहीं, सेल्फी का खराब प्रदर्शन जरूर मकेर्स की नींद उड़ा देगा. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सेल्फी पर निशाना साधते हुए इसे ‘फ्लॉप’ बता दिया.

कंगना रनौत ने सेल्फी का उड़ाया मजाक

कंगना रनौत अपनी बयानों को लेकर चर्चा में रहती है. कंगना फिल्मों का रिव्यू देने से भी पीछे नहीं हटते. अब उन्होंने सेल्फी पर भी राय व्यक्त की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, करण जौहर की फिल्म सेल्फी ने पहले दिन बमुश्किल 10 लाख की कमाई की है. मैंने एक भी ट्रेड या मीडियाकर्मी को इसके बारे में बात करते हुए नहीं देखता हूं, जिस तरह स��� वे मुझे परेशान करते हैं उसका मजाक उड़ाना या धमकाना भूल जाओ.

करण जौहर को किया ट्रोल

कंगना रनौत ने अगले पोस्ट में एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, कंगना रनौत का मेल वर्जन. मैं सेल्फी के फ्लॉप होने के बारे में न्यूज ढूंढ रही थी, मैंने पाया कि सभी न्यूज मेरे बारे में है, ये भी मेरी ही गलती है. साथ ही लिखा, वाह भाई करण जौहर वाह. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया है.

सेल्फी हुई ऑनलाइन लीक

सेल्फी रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. कथित तौर पर, यह पाइरेसी दिग्गजों द्वारा ऑनलाइन लीक किया गया है और फिल्मीजिला, मूवीरुलेज आदि जैसी विभिन्न टोरेंट साइटों पर एचडी प्रिंट में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इस बीच, यह स्पष्ट है कि पायरेसी के खिलाफ कड़े कदम उठाने के बावजूद, पायरेसी पर अंकुश लगाने के मनोरंजन उद्योग के प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं.

Also Read: Selfiee BO Collection Day 1:अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का ओपनिंग डे पर निकला दम, शहजादा से भी कम हुआ कलेक्शन!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >