कंगना रनौत ने बॉलीवुड में वेतन भेदभाव पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ए-लिस्टर्स एक्ट्रेस फिल्मों के लिए फ्री…

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में मेल अभिनेता को ज्यादा पैसा दिया जाता था और महिलाओं को कम. उनके इस बयान पर कंगना रनौत ने चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने कहा, कि ज्यादातर ए-लिस्टर्स फ्री में काम करने के लिए तैयार हो जाती हैं.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन-दिनों बॉलीवुड को लेकर तरह-तरह की बातें कर रही हैं. उन्होंने कई इंटरव्यू में सनसनीखेज खुलासे किये हैं. अब एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में राजनीति से लेकर वेतन असमानता को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे 60 फिल्में करने के बावजूद उन्हें पुरुष अभिनेताओं के बराबर भुगतान नहीं किया गया. इंटरव्यू में, प्रियंका ने उल्लेख किया कि उन्हें पुरुष सितारों की तुलना में 10 प्रतिशत भुगतान किया जाता था. अब कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा के दावों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंनो अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें कहा गया है कि वेतन असमानता वास्तविक है.

कंगना रनौत ने प्रियंका की बातों पर तोड़ी चुप्पी

कंगना रनौत ने नोट में लिखा, कि वह वेतन असमानता के लिए लड़ने वाली बॉलीवुड की पहली महिला थीं. उन्होंने यह भी कहा कि जब वह बातचीत के चरण में थी, तब उनके समकालीन लोगों ने मुफ्त में काम की पेशकश की थी. इसके अलावा, उन्होंने यह भी लिखा, “मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि ज्यादातर ए-लिस्टर्स (महिलाएं) अन्य एहसानों की पेशकश के साथ-साथ मुफ्त में फिल्में करती हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि भूमिकाएं सही लोगों तक जाएंगी … और फिर चतुराई से लेख जारी करती हैं कि वे सबसे अधिक भुगतान वाली हैं , हाहा… फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि केवल मुझे ही पुरुष अभिनेताओं के रूप में भुगतान किया जाता है और कोई नहीं … और उनके पास कम से कम अब दोष देने के लिए कोई और नहीं है. इस नोट के साथ उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू का वीडियो भी शेयर किया.

कंगना रनौत इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत का शेड्यूल इन-दिनों काफी टाइट चल रहा है. पाइपलाइन में कुछ फिल्में हैं. वह अगली बार इमरजेंसी नामक फिल्म में दिखाई देंगी. वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी. उनके पास तेजस, चंद्रमुखी 2 जैसी फिल्में भी हैं. प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, डिवा अगली बार आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा नामक फिल्म में दिखाई देंगी. वह हाल ही में Amazon Prime Videos की सीरीज Citadel में नजर आई थीं. उनकी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन, उन्होंने हाल ही में अपनी एक और हॉलीवुड फिल्म की घोषणा की, जिसका शीर्षक हेड ऑफ स्टेट रखा गया है.

Also Read: HISTORY TV18 लेकर आ रहा है नई डॉक्यूमेंट्री ‘मन की बात-भारत की बात’, जानें इसमें क्या कुछ देखने को मिलेगा खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >