JSSC Recruitment 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार भेजेगी अधियाचना, इन पदों पर होगी बंपर नियुक्ति

JSSC Recruitment 2023: झारखंड राज्य में 12 नियुक्ति परीक्षाओं के लिए सरकार की ओर से जल्द झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जायेगी. राज्य के अलग-अलग विभागों में 11 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी. जानें किन परीक्षाओं की फिर से भेजी जायेगी अधियाचना

JSSC Recruitment 2023: पिछले दिनों झारखंड कैबिनेट ने राज्य में नियोजन के लिए झारखंड के शिक्षण संस्थानों से ही 10वीं व 12वीं की पढ़ाई करने की अनिवार्यता समाप्त करने पर सहमति दी. झारखंड में नौकरी करने के लिए अब राज्य के मान्यताप्राप्त शिक्षण संस्थानों से 10वीं व 12वीं की पढ़ाई करना जरूरी नहीं होगा.

अब राज्य में 12 नियुक्ति परीक्षाओं के लिए सरकार की ओर से जल्द झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जायेगी. कार्मिक विभाग ने संशोधित नियमावली तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही जारी किया जायेगा. विभागों द्वारा अब बदले हुए प्रावधान के अनुरूप झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जायेगी. राज्य के अलग-अलग विभागों में 11 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी.

प्राथमिक व मध्य विद्यालय में 50 हजार पद

प्राथमिक व मध्य विद्यालय में सहायक आचार्य के 50 हजार पद सृजित किये गये हैं. इन पदों पर दो चरण में नियुक्ति करने की तैयारी है. नियुक्ति को लेकर जिलास्तर से आरक्षण रोस्टर क्लियर कर विभाग को भेज दिया गया है. विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियुक्ति में इडब्ल्यूएस के आरक्षण को लेकर कार्मिक विभाग से दिशा-निर्देश मांगा गया है.

इन परीक्षाओं की फिर से भेजी जायेगी अधियाचना

  • झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद.

  • झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद.

  • झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद.

  • झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद.

  • तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद

  • झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद.

  • झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद.

  • झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद.

  • झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद.

  • झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद.

  • झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022-737 पद

  • झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-176 पद

  • झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद

  • झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद

  • झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद

  • झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद

  • तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद

  • झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद

  • झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद

  • झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद

  • झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद

  • झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद

  • झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022-737 पद

  • झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-176 पद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >