JP Nadda Road Show, West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा. परिवर्तन यात्रा की शुरुआत से पहले मालदा के साहापुर में भाजपा अध्यक्ष ने कृषक सुरक्षा अभियान का आगाज किया. किसानों के साथ मैदान में बैठकर भोजन करने के बाद जय श्री राम और बंगाल में परिवर्तन की हुंकार के साथ नड्डा का रोड शो शुरू हुआ. बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2021 से पहले नड्डा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार एवं उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जोरदार हमला बोला.
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नड्डा के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी.
रथ पर सवार नड्डा के साथ चल रहे थे हजारों लोग.
नड्डा के रोड शो की ड्रोन से ली गयी तस्वीर.
रोड शो में चल रहे लोग भी बनाते रहे वीडियो. लेते रहे तस्वीरें.
जेपी नड्डा के साथ रथ पर सवार थे दिलीप घोष, देबश्री रॉय और अन्य भाजपा नेता.
लोगों का हुजूम देखकर अभिभूत हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नड्डा ने शुरू किया रोड शो.
जनसैलाब देख गदगद हुए भाजपा अध्यक्ष.
रोड शो में आये लोगों का जेपी नड्डा ने किया अभिवादन.