संताल व संथाल के चक्कर में परेशान हो रहे धनबाद के अभ्यर्थी, डीसी ने दिया प्रमाणपत्र में सुधार का निर्देश

धनबाद जिले के 14 युवकों को इसका कोपभाजन बनना पड़ा है. परेशान युवकों ने इस आशय की जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा को दी. भाजपा नेता सभी युवकों को साथ लेकर सोमवार को उपायुक्त से मिले व परेशानी से अवगत कराया.

धनबाद: संथाल व संताल के चक्कर में झारखंड के युवकों को परेशान होना पड़ रहा है. केंद्र सरकार की सूची में संथाल व झारखंड की सूची में संताल लिखा है. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी की बहाली निकाली गयी थी. बहाली में सफल झारखंड के आदिवासी युवकों ने ईस्टर्न रेलवे कोलकाता द्वारा मांगे गये कागजात जमा किये. जाति प्रमाण पत्र में संताल लिखा हुआ है. संताल लिखे जाने पर आपत्ति जताते हुए संथाल लिखाकर लाने का निर्देश दिया गया. इधर, डीसी ने प्रमाणपत्र में सुधार करने का निर्देश दिया है.

पीड़ित छात्रों के साथ डीसी से मिले बीजेपी नेता

धनबाद जिले के 14 युवकों को इसका कोपभाजन बनना पड़ा है. परेशान युवकों ने इस आशय की जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा को दी. भाजपा नेता सभी युवकों को साथ लेकर सोमवार को उपायुक्त से मिले व परेशानी से अवगत कराया.

Also Read: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 अगस्त से चलेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, इन 9 जिलों में चलेगा अभियान

डीसी ने दिया ये निर्देश

धनबाद के उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थी से शपथ पत्र के साथ आवेदन लेकर तुरंत कार्रवाई करें और उसी के आधार पर उपायुक्त कार्यालय से जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया.

Also Read: फादर स्टेन स्वामी शहादत दिवस: 5 जुलाई को राजभवन के समक्ष होगी श्रद्धांजलि सभा, झारखंड में मनेगा संकल्प दिवस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >