Jivitputrika Vrat 2020: जीवित्पुत्रिका व्रती महिलाएं आज खोलेंगी व्रत, जानें पारण करने के लिए हर एक शुभ समय और विधि...

Jivitputrika Vrat 2020, Jitiya, puja vidhi, Nahay-khay date and timing, shubh muhurt : आज जीवित्पुत्रिका व्रत मताएं रखी है. यह व्रत नहाय-खाय के साथ बुधवार से शुरू हो गया है. यह व्रत अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. जीवित्पुत्रिका व्रत अष्टमी तिथि को रखा जाता है. इसे जिउतिया या जितिया व्रत भी कहा जाता है. जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat) माताएं अपने बच्चों के लिए रखती है. इस दिन माताएं पुत्र ​की दीर्घ, आरोग्य और सुखमयी जीवन के लिए व्रत रखती हैं. यह पर्व तीन दिन तक मनाया जाता है. सप्तमी तिथि को नहाय-खाय के बाद अष्टमी तिथि को महिलाएं बच्चों की समृद्धि और उन्नत के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इसके बाद नवमी तिथि यानी अगले दिन व्रत का पारण किया जाता है यानी व्रत खोला जाता है. यह व्रत निर्जला रखना पड़ता है. जितिया व्रत (Jitiya Vrat) इस बार गुरुवार, 10 सितंबर यानि आज है. आज मताएं व्रत रखी है. आइए जानते हैं इस पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इस व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी...

Live Updates
8:51 PM. 10 Sept 20 8:51 PM. 10 Sept

पारण के लिए शुभ समय, 11 सितम्बर दिन शुक्रवार

शुद्ध आश्विन कृष्णपक्ष अष्टमी आज रात 10 बजकर 47 मिनट के उपरांत नवमी हो जाएगी. वही, 11 सितंबर दिन शुक्रवार की रात 11 बजकर 22 मिनट के उपरांत दशमी तिथि हो जाएगी. आइये जानते हैं ज्योतिर्विद दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 11 सितंबर के पंचांग के जरिए जितिया व्रत पारण करने के लिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय…

श्री शुभ संवत -2077,शाके -1942, हिजरीसन -1442-43

सूर्योदय-05:51

सूर्यास्त-06:09

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- मृगशिरा उपरांत आद्रा, सिद्धि-योग, तै-कारण, सूर्योदय कालीन ग्रह विचार- सूर्य -सिंह, चंद्रमा-मिथुन, मंगल-मेष, बुध-कन्या, गुरु-धनु, शुक्र-कर्क, शनि-धनु, राहु -मिथुन,केतु-धनु,

8:51 PM. 10 Sept 20 8:51 PM. 10 Sept

11सितम्बर शुक्रवार, चौघड़िया

प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर

प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत

प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल

दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ

दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग

दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग

शामः 04:30 से 06:00 तक चर

7:56 PM. 10 Sept 20 7:56 PM. 10 Sept

जिउतिया व्रत का मंत्र

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।

7:56 PM. 10 Sept 20 7:56 PM. 10 Sept

तीन दिनों तक होती है जितिया की पूजा

जितिया का व्रत तीन दिनों तक चलता है. जिसके क्रम में पहले दिन यानी की सप्तमी के दिन से ही इस व्रत की शुरुआत नहाए-खाए से शुरू हो चुकी है. आज यानी की अष्टमी को माताएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी और कल यानी की तीसरे दिन (नवमी के दिन) पारण किया जाएगा. इस व्रत में माताएं अपने संतान की लम्बी आयु, आरोग्य और सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं.

यहां देखे आरती Video

5:31 PM. 10 Sept 20 5:31 PM. 10 Sept

जानिए कब तक रखा जा सकता है व्रत

आश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि का प्रारंभ 09 सितंबर, बुधवार को दोपहर 01:35 बजे पर हुआ. जो 10 सितंबर, गुरुवार दोपहर 03:04 बजे तक रहा. उदया तिथि की मान्यता के कारण व्रत 10 सिंतबर को रखा जाएगा.

5:02 PM. 10 Sept 20 5:02 PM. 10 Sept

जीवित्पुत्रिका व्रत 2020 तिथि

नहाय खाय- सप्‍तमी, 9 सितंबर, बुधवार

निर्जला व्रत- अष्‍टमी, 10 सितंबर, गुरुवार

पारण- नवमी, 11 सितंबर, शुक्रवार

7:56 PM. 10 Sept 20 7:56 PM. 10 Sept

बेहद कठिन है जितिया व्रत

जितिया व्रत को संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाता है. तीन दिन तक चलने वाले इस व्रत के नियम बेहद कठिन होते हैं. इस व्रत में दूसरे दिन यानी कृष्ण पक्ष अष्टमी को पूजन होता है.

यहां सुने जितिया का पारंपरिक गीत

7:56 PM. 10 Sept 20 7:56 PM. 10 Sept

पुत्र की रक्षा के लिए होता है जितिया व्रत ।

पुत्र की रक्षा के लिए किया जाने वाला व्रत जीवित्पुत्रिका या जितिया आज है. आज के दिन माताएं अपनी संतान की रक्षा और कुशलता के लिए निर्जला व्रत करती हैं. जीमूतवाहन के नाम पर ही जीवित्पुत्रिका व्रत का नाम पड़ा है.

7:56 PM. 10 Sept 20 7:56 PM. 10 Sept

जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया की आरती

ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥ ओम जय कश्यप…

सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥ ओम जय कश्यप…

सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥ ओम जय कश्यप…

सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥ ओम जय कश्यप…

कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥ ओम जय कश्यप…

नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥ ओम जय कश्यप…

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान मोह सब, तत्वज्ञान दीजै॥ ओम जय कश्यप…

3:05 PM. 10 Sept 20 3:05 PM. 10 Sept

जिउतिया व्रत का मंत्र

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।

2:24 PM. 10 Sept 20 2:24 PM. 10 Sept

ऐसी मान्यता है

ऐसी मान्यता है कि व्रती के परिजनों को भी कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. खासकर इस दौरान भोजन में लहसुन और प्याज का उपयोग नहीं करना चाहिए.

2:24 PM. 10 Sept 20 2:24 PM. 10 Sept

तीसरे दिन इस व्रत का विधिनुसार पारण किया जाता है

यह व्रत तीन दिनों का होता है. पहला दिन नहाए खाए कहलाता है. दूसरा दिन यानी आज जितिया निर्जला व्रत और तीसरे दिन इस व्रत का विधिनुसार पारण किया जाता है.

8:51 PM. 10 Sept 20 8:51 PM. 10 Sept

पारण विधि

यह जीवित्पुत्रिका व्रत का अंतिम दिन होता हैं. जिउतिया व्रत में कुछ भी खाया या पिया नहीं जाता, इसलिए यह निर्जला व्रत होता है. व्रत का पारण अगले दिन प्रातः काल किया जाता है, जिसके बाद आप कैसा भी भोजन कर सकते है. जिउतिया व्रत का पारण करने का शुभ समय 11 सितम्बर की सुबह सूर्योदय से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा. व्रती महिलाओं को जिउतिया व्रत के अगले दिन 11 सितंबर को 12 बजे से पहले पारण करना होगा.

यहां सुनें जितिया गीत

1:43 PM. 10 Sept 20 1:43 PM. 10 Sept

ये समाग्री करें जिउतिया माता को अर्पित

16 पेड़ा, 16 दुब की माला, 16 खड़ा चावल, 16 गांठ का धागा, 16 लौंग, 16 इलायची, 16 पान, 16 खड़ी सुपारी, श्रृंगार का सामान मां को अर्पित किया जाता है.

1:43 PM. 10 Sept 20 1:43 PM. 10 Sept

जिउतिया माता के साथ गंगाजी की होती है पूजा

जिउतिया माता की पूजा शाम को की जाती है. जिउतिया माता की पूजा नदी किनारे करने की परंपरा है. व्रती महिलाएं आज शाम को गंगा नदी में स्नान करतीं है. इसके बाद थाली में मिठाई, फूल, सिंदूर, अगरबत्ती, कपूर, साड़ी समेत 16 श्रृंगार सजाकर पूजा करती है और जिउतिया माता को चढ़ाई जाती है. फिर दीपक जलाकर जिउतिया माता की आरती की जाती है. इसके बाद व्रती महिलाएं जिउतिया व्रत कथा सुनती है.

1:43 PM. 10 Sept 20 1:43 PM. 10 Sept

जानें पारण का शुभ समय

जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली माताएं कल 11 सितंबर दिन शुक्रवार के सुबह सूर्योदय के बाद से दोपहर 12 बजे तक पारण करेंगी. उनको दोपहर से पूर्व पारण कर लेना चाहिए. कल सुबह से लेकर दोपहर तक पारण करने के लिए शुभ समय रहेगा.

11:21 AM. 10 Sept 20 11:21 AM. 10 Sept

जानें जितिया व्रत से संबंधित क्या हैं मान्यताएं

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो महाभारत के युद्ध के दौरान पिता की मौत होने के बाद अश्वत्थामा को बहुत आघात पहुंचा था. वे क्रोधित होकर पांडवों के शिविर में घुस गए थे और वहां सो रहे पांच लोगों को पांडव समझकर मार डाला था. ऐसी मान्यता है कि वे सभी संतान द्रौपदी के थे. इस घटना के बाद अर्जुन ने अश्वत्थामा गिरफ्त में ले लिया और उनसे दिव्य मणि छीन ली थी.

11:21 AM. 10 Sept 20 11:21 AM. 10 Sept

अश्वत्थामा ने क्रोध में आकर अभिमन्यु की पत्नी के गर्भ में भी पल रहे बच्चे को मार डाला. ऐसे में अजन्मे बच्चे को श्री कृष्ण ने अपने दिव्य शक्ति से पुन: जीवित कर दिया. जिस बच्चे का नामांकरण जीवित्पुत्रिका के तौर पर किया गया. इसी के बाद से संतान की लंबी उम्र हेतु माताएं मंगल कामना करती हैं और हर साल जितिया व्रत को विधि-विधान से पूरा करती हैं.

9:26 AM. 10 Sept 20 9:26 AM. 10 Sept

व्रत में बेहद जरूरी हैं ये महत्वपूर्ण बातें

व्रत कोई भी हो उसका अर्थ हमेशा ही संयम होता है. व्रत के दौरान मन, वचन और कर्म की शुद्धता बेहद जरूरी है, इसलिए मन और शरीर को संयमित रखें. क‍िसी के भी प्रत‍ि न तो गलत सोचें और न ही बोलें. अन्‍यथा व्रत से म‍िलने वाला पुण्‍य फल नष्‍ट हो जाता है. वहीं अगर गर्भवती महिलाएं यह व्रत करना चाहें तो घर की बुजुर्ग महिलाओं से राय जरूर ले लें. बेहतर यही होगा क‍ि आप अपनी संतान की लंबी आयु की कामना के ल‍िए व्रत करने की बजाए केवल पूजा कर लें. गर्भवती महिलाओं के ल‍िए यह भी व्रत रखने के बराबर ही है.

9:26 AM. 10 Sept 20 9:26 AM. 10 Sept

ये कथा है प्रचलित

जितिया व्रत के महत्व को लेकर एक कथा काफी प्रचलित है. एक समय की बात है, एक जंगल में चील और लोमड़ी घूम रहे थे. तभी उन्होंने मनुष्य जाति को इस व्रत को विधि पूर्वक करते देखा एवं कथा सुनी. उस समय चील ने इस व्रत को बहुत ही श्रद्धा के साथ ध्यानपूर्वक देखा, वही लोमड़ी का ध्यान इस ओर बहुत कम था. चील के संतानों एवं उनकी संतानों को कभी कोई हानि नहीं पहुंची, लेकिन लोमड़ी की संतान जीवित नहीं बची. इसलिए इस व्रत को हर माता अपनी संतान की रक्षा के लिए करती है.

11:21 AM. 10 Sept 20 11:21 AM. 10 Sept

घर पर जीवित्पुत्रिका व्रत की पूजा करने की विधि

– आज सुबह स्नान करने के बाद व्रती प्रदोष काल में गाय के गोबर से पूजा स्थल को लीपकर साफ कर लें.

– इसके बाद वहां एक छोटा सा तालाब बना लें.

– तालाब के पास एक पाकड़ की डाल लाकर खड़ाकर कर दें.

– अब शालिवाहन राजा के पुत्र धर्मात्मा जीमूतवाहन की कुशनिर्मित मूर्ति जल के पात्र में स्थापित करें.

– अब उन्हें दीप, धूप, अक्षत, रोली और लाल और पीली रूई से सजाएं.

– अब उन्हें भोग लगाएं.

– अब मिट्टी या गोबर से मादा चील और मादा सियार की प्रतिमा बनाएं.

– दोनों को लाल सिंदूर अर्पित करें.

– अब पुत्र की प्रगति और कुशलता की कामना करें.

– इसके बाद व्रत कथा सुनें या पढ़ें.

9:26 AM. 10 Sept 20 9:26 AM. 10 Sept

जितिया व्रत आरती (Jitiya Vrat Aarti)

ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥ओम जय कश्यप॥

सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥ओम जय कश्यप॥

सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥ओम जय कश्यप॥

सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥ओम जय कश्यप॥

कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥ओम जय कश्यप॥

नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥ओम जय कश्यप॥

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान मोह सब, तत्वज्ञान दीजै॥ओम जय कश्यप॥

9:26 AM. 10 Sept 20 9:26 AM. 10 Sept

आज संतान की दीर्घायु के लिए मताएं रखीं है निर्जला व्रत

आज जितिया व्रत है. आज मताएं संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखीं है. व्रत के दूसरे दिन को खुर जितिया कहा जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अगले दिन पारण तक कुछ भी ग्रहण नहीं करतीं.

9:26 AM. 10 Sept 20 9:26 AM. 10 Sept

जानें  पूजा करने का शुभ समय

पंडित सुनिल सिंह की मानें तो जितिया व्रत इस वर्ष 10 सितंबर को पड़ रहा है. जिसका शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से शुरू हो जायेगा. जो अगले दिन यानि 11 सितंबर को 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. इस व्रत को पारण के द्वारा तोड़ा जाएगा जिसका शुभ समय 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक होगा.

9:48 PM. 9 Sept 20 9:48 PM. 9 Sept

तीनों दिन की व्रत विधि

नहाय खाय

छठ की तरह ही जिउतिया में नहाय खाय होता है. महिलाएं सुबह गंगा स्नान करती हैं. इस दिन सिर्फ एक बार ही सात्विक भोजन करना होता है. नहाय खाय की रात को छत पर जाकर चारों दिशाओं में कुछ खाना रख दिया जाता है.

निर्जला व्रत

इसे खुर जितिया कहा जाता है. निर्जला व्रत होता है.

पारण का दिन

आखिरी दिन पारण किया जाता है. दान दिया जाता है.

8:36 PM. 9 Sept 20 8:36 PM. 9 Sept

मिथिला पांचांग के अनुसार जितिया व्रत

बुधवार 9 सितंबर को नहाय-खाय, रात्रि में शुद्घ भोजन करना है. भोर में सरगही. गुरुवार, 10 सितंबर को उदया तिथि अष्टमी में व्रत किया जाएगा. शाम को पूजन होगा. शुक्रवार, 11 सितंबर को सूर्योदय के उपरांत प्रात: काल में पारण होगा.

8:36 PM. 9 Sept 20 8:36 PM. 9 Sept

इन पकवानों का होता है सेवन

मुख्‍य रूप से पर्व के तीसरे दिन झोर भात, मरुवा की रोटी और नोनी साग खाया जाता है. अष्टमी को प्रदोषकाल में महिलाएं जीमूतवाहन की पूजा करती है. जीमूतवाहन की कुशा से निर्मित प्रतिमा को धूप-दीप, अक्षत, पुष्प, फल आदि अर्पित करके फिर पूजा की जाती है.

8:36 PM. 9 Sept 20 8:36 PM. 9 Sept

कुछ ऐसा होता है जितिया व्रत

जितिया व्रत के पहले दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले जागकर स्‍नान करके पूजा करती हैं और फिर एक बार भोजन ग्रहण करती हैं और उसके बाद पूरा दिन निर्जला रहती हैं. दूसरे दिन सुबह स्‍नान के बाद महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं और फिर पूरा दिन व्रत रखती हैं. व्रत के तीसरे दिन महिलाएं पारण करती हैं. सूर्य को अर्घ्‍य देने के बाद ही महिलाएं अन्‍न ग्रहण कर सकती है.

8:36 PM. 9 Sept 20 8:36 PM. 9 Sept

ये सामान होता है मां को समर्पित

16 पेड़ा, 16 दुब की माला, 16 खड़ा चावल, 16 गांठ का धागा, 16 लौंग, 16 इलायची, 16 पान, 16 खड़ी सुपारी, श्रृंगार का सामान मां को अर्पित किया जाता है.

8:36 PM. 9 Sept 20 8:36 PM. 9 Sept

तीन दिन तक चलता है व्रत

जितिया व्रत तीन दिनों तक चलता है. पहला दिन नहाए-खाए, दूसरा दिन जितिया निर्जला व्रत और तीसरे दिन पारण किया जाता है.

6:01 PM. 9 Sept 20 6:01 PM. 9 Sept

उत्तर पूर्वी भारत का प्रसिद्ध त्योहार है जिउतिया

जीवित्पुत्रिका व्रत को जितिया या जिउतिया व्रत भी कहा जाता है. सुहागिन स्त्रियां इस दिन निर्जला उपवास करती हैं. महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस व्रत को रखती हैं. यह व्रत मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई क्षेत्रों में किया जाता है. उत्तर पूर्वी राज्यों में जीवित्पुत्रिका व्रत बहुत लोकप्रिय है.

6:01 PM. 9 Sept 20 6:01 PM. 9 Sept

जीवित्पुत्रिका व्रत का महत्व

जीवित्पुत्रिका व्रत की ​कथा महाभारत से जुड़ी है. अश्वत्थामा ने बदले की भावना से उत्तरा के गर्भ में पल रहे पुत्र को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया. उत्तरा के पुत्र का जन्म लेना जरुरी था. तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सभी पुण्यों के फल से उस बच्चे को गर्भ में ही दोबारा जीवन दिया। गर्भ में मृत्यु को प्राप्त कर पुन: जीवन मिलने के कारण उसका नाम जीवित पुत्रिका रखा गया। वह बालक बाद में राजा परीक्षित के नाम से प्रसिद्ध हुआ.

4:49 PM. 9 Sept 20 4:49 PM. 9 Sept

ऐसे करें जीवित्पुत्रिका की पूजा

स्नान से पवित्र होकर संकल्प के साथ व्रती प्रदोष काल में गाय के गोबर से पूजा स्थल को लीपकर स्वच्छ कर दें. साथ ही एक छोटा-सा तालाब भी वहां बना लें. तालाब के निकट एक पाकड़ की डाल लाकर खड़ा कर दें. शालिवाहन राजा के पुत्र धर्मात्मा जीमूतवाहन की कुशनिर्मित मूर्ति जल (या मिट्टी) के पात्र में स्थापित कर दें. फिर उन्हें पीली और लाल रुई से अलंकृत करें तथा धूप, दीप, अक्षत, फूल, माला एवं विविध प्रकार के नैवेद्यों से पूजन करें। मिट्टी तथा गाय के गोबर से मादा चील और मादा सियार की मूर्ति बनाएं. उन दोनों के मस्तकों पर लाल सिन्दूर लगा दें. अपने वंश की वृद्धि और प्रगति के लिए उपवास कर बांस के पत्रों से पूजन करना चाहिए. इसके पश्चात जीवित्पुत्रिका व्रत एवं महात्म्य की कथा का श्रवण करना चाहिए.

4:31 PM. 9 Sept 20 4:31 PM. 9 Sept

जीवित्पुत्रिका व्रत का महत्व

जीवित्पुत्रिका व्रत की ​कथा महाभारत से जुड़ी है. अश्वत्थामा ने बदले की भावना से उत्तरा के गर्भ में पल रहे पुत्र को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया. उत्तरा के पुत्र का जन्म लेना जरुरी था. तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सभी पुण्यों के फल से उस बच्चे को गर्भ में ही दोबारा जीवन दिया. गर्भ में मृत्यु को प्राप्त कर पुन: जीवन मिलने के कारण उसका नाम जीवित पुत्रिका रखा गया। वह बालक बाद में राजा परीक्षित के नाम से प्रसिद्ध हुआ.

4:31 PM. 9 Sept 20 4:31 PM. 9 Sept

पारण का समय

जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली माताएं 11 सितंबर दिन शुक्रवार के सुबह सूर्योदय के बाद से दोपहर 12 बजे तक पारण करेंगी. उनको दोपहर से पूर्व पारण कर लेना चाहिए.

4:22 PM. 9 Sept 20 4:22 PM. 9 Sept

जीवित्पुत्रिका व्रत पारण का समय

09 सितंबर दिन बुधवार को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट से हो रहा है, जो 10 सितंबर दिन गुरुवार को दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक है. व्रत का समय उदया तिथि में मान्य होगा, ऐसे में जीवित्पुत्रिका व्रत 10 सिंतबर को होगा. जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली माताएं 11 सितंबर दिन शुक्रवार के सुबह सूर्योदय के बाद से दोपहर 12 बजे तक पारण करेंगी. उनको दोपहर से पूर्व पारण कर लेना चाहिए.

3:44 PM. 9 Sept 20 3:44 PM. 9 Sept

मिथिला में मड़ुआ की रोटी और मछली खाने की है परंपरा

नहाय खाय के दिन मिथिला में मड़ुआ की रोटी और मछली खाने की परंपरा है. जिउतिया व्रत से एक दिन पहले सप्तमी को मिथिलांचलवासियों में भोजन में मड़ुआ की रोटी के साथ मछली भी खाने की परंपरा है.

3:44 PM. 9 Sept 20 3:44 PM. 9 Sept

जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया की आरती

ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥ ओम जय कश्यप…

सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥ ओम जय कश्यप…

सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥ ओम जय कश्यप…

सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥ ओम जय कश्यप…

कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥ ओम जय कश्यप…

नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥ ओम जय कश्यप…

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान मोह सब, तत्वज्ञान दीजै॥ ओम जय कश्यप…

3:44 PM. 9 Sept 20 3:44 PM. 9 Sept

सतपुतिया की सब्जी

इस व्रत और पूजा के दौरान झिंगनी/ सतपुतिया की सब्जी भी खाई जाती है. सतपुतिया आमतौर पर शाकाहारी महिलाएं खाती हैं. सतपुतिया उत्तर प्रदेश और बिहार के क्षेत्रों में अधिक होती है.

3:44 PM. 9 Sept 20 3:44 PM. 9 Sept

 आज नोनी का साग खाने की है परंपरा

इस व्रत में नोनी का साग बनाने की परंपरा और खाने की परंपरा है. नोनी में केल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है. ऐसे में इसे लंबे उपवास से पहले खाने से कब्ज आदि की शिकायत नहीं होती है. और पाचन भी ठीक रहता है, इसलिए नहाय-खाय के दिन ही नोनी का साग खाया जाता है, और पारण के दिन भी नोनी का साग खाया जाता है.

3:44 PM. 9 Sept 20 3:44 PM. 9 Sept

 आज मरूआ की रोटी खाने की है परंपरा

इस व्रत से पहले नहाय-खाय के दिन गेंहू की बजाय मरूआ के आटे की भी रोटी बनाने का भी प्रचलन है. इन रोटियों को खाने का भी प्रचलन है. मरूआ के आटे से बनी रोटियों का खाना इस दिन बहुत शुभ माना गया है, और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है.

3:44 PM. 9 Sept 20 3:44 PM. 9 Sept

जानें इस दिन मछली खाने की क्यों है परंपरा

जितिया व्रत से एक दिन पहले नहाय खाय के दिन मछली खाने की परंपरा है. मछली खाना वैसे तो पूजा-पाठ के दौरान मांसाहार को वर्जित माना गया है, लेकिन बिहार के कई क्षेत्रों में, जैसे कि मिथलांचल में जितिया व्रत के उपवास की शुरुआत मछली खाकर की जाती है, इसके पीछे चील और सियार से जुड़ी जितिया व्रत की एक पौराणिक कथा है. इस कथा के आधार पर मान्यता है कि मछली खाने से व्रत की शुरुआत करनी चाहिए. और यहां मछली खाकर इस व्रत की शुरुआत करना बहुत शुभ माना जाता है.

10:55 AM. 9 Sept 20 10:55 AM. 9 Sept

जीवित्पुत्रिका व्रत पूजा विधि

जीवित्पुत्रिका व्रत आश्विन मास की अष्टमी को रखा जाता है. आज सप्तमी है. सप्तमी से जीवित्पुत्रिका व्रत की शुरुआत होती है. इस दिन नहाय-खाय की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाती है. इसका उत्सव तीन दिनों का होता है. अष्टमी को निर्जला उपवास रखना होता है. व्रत का पारण नवमी के दिन किया जाता है. वहीं अष्टमी को शाम प्रदोषकाल में संतानशुदा स्त्रियां माता जीवित्पुत्रिका और जीमूतवाहन की पूजा करती हैं और व्रत कथा सुनती या पढ़ती है.

इसके साथ ही अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा भी दी जाती है. इस व्रत में सूर्योदय से पहले खाया पिया जाता है. सूर्योदय के बाद पानी भी नहीं पिया जाता है. इसके साथ ही सूर्योदय को अर्द्ध देने के बाद कुछ खाया या पिया जाता है. वहीं व्रत के आखिरी दिन भात, मरुला की रोटी और नोनी का साग बनाकर खाने की परंपरा है.

10:55 AM. 9 Sept 20 10:55 AM. 9 Sept

जितिया व्रत का महत्व 

संतान की मंगल कामना व उसकी लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखा जाता है. ये निर्जला व्रत होता है. ये उपवास तीन दिन तक चलता है. इसे संतान की सुरक्षा से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जो इस व्रत की कथा को सुनता है वह जीवन में कभी संतान वियोग नहीं सहता है.

10:55 AM. 9 Sept 20 10:55 AM. 9 Sept

जानें आज नहाय-खाय के दिन क्या-क्या खाने की है मान्यताएं

कल जिउतिया व्रत है. इस व्रत से एक दिन पहले यानी सप्तमी तिथि को नहाय-खाय होता है. जबकि अष्टमी के अगले दिन नवमी तिथि को जितिया व्रत का पारण किया जाता है. व्रत का पहला दिन जिउतिया व्रत के पहले दिन को नहाई खाई कहा जाता है, इस दिन महिलाएं प्रातः काल जल्दी जागकर पूजा पाठ करती है और एक बार भोजन करती है. भोजन में बिना नमक या लहसुन आदि के सतपुतिया (तरोई) की सब्जी, मंडुआ के आटे के रोटी, नोनी का साग, कंदा की सब्जी और खीरा खाने का महत्व है. ठेकुआ और पुआ भी बनता है. उसके बाद महिलाएं दिन भर कुछ भी नहीं खातीं.

10:55 AM. 9 Sept 20 10:55 AM. 9 Sept

पूजन की विधि

पूजन के लिए जीमूतवाहन की कुशा से निर्मित प्रतिमा को धूप-दीप, चावल, पुष्प आदि अर्पित किया जाता है और फिर पूजा करती है. इसके साथ ही मिट्टी तथा गाय के गोबर से चील व सियारिन की प्रतिमा बनाई जाती है. जिसके माथे पर लाल सिंदूर का टीका लगाया जाता है. पूजन समाप्त होने के बाद जिउतिया व्रत की कथा सुनी जाती है. पुत्र की लंबी आयु, आरोग्य तथा कल्याण की कामना से स्त्रियां इस व्रत को करती है. कहते है जो महिलाएं पुरे विधि-विधान से निष्ठापूर्वक कथा सुनकर ब्राह्मण को दान-दक्षिणा देती है, उन्हें पुत्र सुख व उनकी समृद्धि प्राप्त होती है.

7:26 AM. 9 Sept 20 7:26 AM. 9 Sept

तीनों दिन की व्रत विधि

नहाय खाय

आज नहाय-खाय के साथ जिउतिया व्रत शुरू हो होगा. जिउतिया व्रत में नहाय खाय की विशेष महत्व होता है. महिलाएं इस दिन सुबह गंगा स्नान करती हैं. इस दिन सिर्फ एक बार ही सात्विक भोजन करना होता है. नहाय खाय की रात को छत पर जाकर चारों दिशाओं में कुछ खाना रख दिया जाता है.

निर्जला व्रत

इसे खुर जितिया कहा जाता है. निर्जला व्रत होता है.

पारण का दिन

आखिरी दिन पारण किया जाता है. दान दिया जाता है.

7:26 AM. 9 Sept 20 7:26 AM. 9 Sept

मिथिला पांचांग के अनुसार जितिया व्रत

9 सितंबर दिन बुधवार को नहाय-खाय, रात्रि में शुद्ध भोजन करना है. भोर में सरगही गुरुवार 10 सितंबर को उदया तिथि अष्टमी में व्रत किया जाएगा. शाम को पूजन होगा. 11 सितंबर दिन शुक्रवार को सूर्योदय के उपरांत प्रात: काल में पारण होगा.

6:23 AM. 9 Sept 20 6:23 AM. 9 Sept

तीन दिन तक चलता है यह व्रत

यह व्रत तीन दिन तक चलता है. पहला दिन नहाए खाए , दूसरा दिन जितिया निर्जला व्रत और तीसरे दिन पारण किया जाता है. इस साल जितिया व्रत 10 सितंबर, बृहस्पतिवार को किया जाएगा. इसका पहला दिन नहाए खाए के रूप में मनाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

6:27 AM. 9 Sept 20 6:27 AM. 9 Sept

जितिया व्रत पूजन विधि (Jitiya Vrat 2020, puja vidhi)

तीज और छठ पर्व की तरह जितिया व्रत की शुरूआत भी नहाय-खाय के साथ ही होती है. इस पर्व को तीन दिनों तक मनाये जाने की परंपरा है. सप्तमी तिथि को नहाय-खाय होती है. उसके बाद अष्टमी तिथि को महिलाएं बच्चों की उन्नति और आरोग्य रहने की मंगलकामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. वहीं, तीसरे दिन अर्थात नवमी तिथि को व्रत को तोड़ा जाता है. जिसे पारण भी कहा जाता है.

6:27 AM. 9 Sept 20 6:27 AM. 9 Sept

व्रत का शुभ मुहूर्त (Jivitputrika Vrat 2020 Puja Muhurat)

पंडित सुनिल सिंह की मानें तो जितिया व्रत इस वर्ष 10 सितंबर को पड़ रहा है. जिसका शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से शुरू हो जायेगा. जो अगले दिन यानि 11 सितंबर को 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. इस व्रत को पारण के द्वारा तोड़ा जाएगा जिसका शुभ समय 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक होगा.

6:27 AM. 9 Sept 20 6:27 AM. 9 Sept

आज है नहाय-खाय

जितिया व्रत के पहले दिन यानी नहाए खाए को सूर्यास्त के बाद कुछ नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से व्रत खंडित हो जाता है. इसका फल संतान को मिलता है तो व्रत खंडित होने पर बुरे प्रभाव भी संतान को झेलने पड़ते हैं.

मुख्य बातें

Jivitputrika Vrat 2020, Jitiya, puja vidhi, Nahay-khay date and timing, shubh muhurt : आज जीवित्पुत्रिका व्रत मताएं रखी है. यह व्रत नहाय-खाय के साथ बुधवार से शुरू हो गया है. यह व्रत अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. जीवित्पुत्रिका व्रत अष्टमी तिथि को रखा जाता है. इसे जिउतिया या जितिया व्रत भी कहा जाता है. जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat) माताएं अपने बच्चों के लिए रखती है. इस दिन माताएं पुत्र ​की दीर्घ, आरोग्य और सुखमयी जीवन के लिए व्रत रखती हैं. यह पर्व तीन दिन तक मनाया जाता है. सप्तमी तिथि को नहाय-खाय के बाद अष्टमी तिथि को महिलाएं बच्चों की समृद्धि और उन्नत के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इसके बाद नवमी तिथि यानी अगले दिन व्रत का पारण किया जाता है यानी व्रत खोला जाता है. यह व्रत निर्जला रखना पड़ता है. जितिया व्रत (Jitiya Vrat) इस बार गुरुवार, 10 सितंबर यानि आज है. आज मताएं व्रत रखी है. आइए जानते हैं इस पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इस व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >