Jio Recharge: 8 रुपये से भी कम में मिलेगा डेली 2.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ये फायदे

Reliance Jio Recharge Plans 2023 – म आपको जियो के एक ऐसे सस्ते रीचार्ज प्लान (Jio ka sasta recharge) के बारे में बताते हैं, जिसमें फ्री डेटा कॉलिंग और कई सुविधाएं मिलती हैं (Jio Free Recharge Plan).

Jio Recharge Plans 2023 : देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पोर्टफोलियो में कई किफायती रीचार्ज प्लान्स (Affordable Recharge Plans) मौजूद हैं. हम आपको जियो के एक ऐसे ही स्पेशल प्लान के बारे में बता रहे हैं. हम आपको जियो के एक ऐसे सस्ते रीचार्ज प्लान (Jio ka sasta recharge) के बारे में बताते हैं, जिसमें फ्री डेटा कॉलिंग और कई सुविधाएं मिलती हैं (Jio Free Recharge Plan).

Reliance Jio 2999 Plan Benefits

हम आपको रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले एन्युअल प्रीपेड रीचार्ज प्लान (Jio Rs 2999 Prepaid Recharge Plan) के बारे में बात कर रहे हैं. जियो का यह रीचार्ज पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

Also Read: Jio Cheapest Recharge: लंबी वैलिडिटी वाला जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, 11 महीनों तक मिलेंगे इतने फायदे

जियो के इस प्लान खास बात यह है कि इस पैक की वैलिडिटी 23 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. जियो के इस सालाना रीचार्ज प्लान में यूजर को सभी नेटवर्क अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही हर दिन 100 SMS फ्री और डेटा बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

जियो के इस रीचार्ज प्लान की खूबियों के बारे में बात करें, तो इस पैक में आपको रोजाना 2.5 जीबी डेटा इस्तेमाल करने को मिलता है. हर दिन के खर्च की बात करें, तो यह 8 रुपये से भी कम बैठता है. सालभर में आपको कुल 912.5 जीबी डेटा का बेनिफिट तो मिलता ही है, इसके साथ ही कंपनी 23 दिन का एक्सट्रा बेनिफिट भी ऑफर करती है.

एक्स्ट्रा वैलिडिटी वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह एन्युअल प्लान 23 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी के साथ आ रहा है. इसका मतलब है कि यह जियो का यह प्लान सब्सक्राइब करने के बाद जियो यूजर्स एक साल से ज्यादा समय तक इस प्लान का इस्तेमाल कर पाएंगे. यही नहीं, इस प्लान से रीचार्ज करने पर जियो यूजर्स को जियो टीवी (JioTV), जियो सिनेमा (JioCinema), जियो सिक्योरिटी (JioSecurity), जियो क्लाउड (JioCloud) जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री ऑफर किया जा रहा है.

Also Read: Jio ने लॉन्च किए 3 नए जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स, प्लान के साथ ही मिलेगा OTT ऐप्स सब्सक्रिप्शन

Jio Long Validity Plans

जियो के लंबे वैधता वाले रीचार्ज वाले प्लान्स के बारे में बात करें, तो कंपनी कुछ बेनिफिट्स के साथ लॉन्ग वैलिडिटी प्लान्स भी ऑफर करती है. जियो के लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान्स पर आइए डालें एक नजर-

Jio का 1559 रुपये वाला प्लान : यह जियो का लंबी वैधता वाला प्लान है. इस रीचार्ज में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस वैधता के दौरान यूजर्स को कुल 24जीबी का डेटा मिलता है. इस डेटा और वैधता के अलावा इस रीचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता है.

Also Read: Jio का सबसे सस्ता रीचार्ज! 150 रुपये से कम में भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

Jio का 2545 रुपये वाला प्लान : जियो के 2545 रुपये वाले प्लान की वैधता 336 दिन की है. इसमें डेली 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस के साथ जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. इस प्लान में आपको कुल 504 जीबी डेटा मिलता है.

Jio 3178 रुपये वाला प्लान : जियो के एक साल वाले इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा के साथ-साथ Disney+Hostar मोबाइल भी एक साल के लिए फ्री मिलेगा. वहीं, रीचार्ज में डेली 100 एसएमएस और फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा.

Also Read: Jio Sasta Recharge Plan 2023: जियो का सबसे सस्ता प्लान, 149 रुपये में 20GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >