Jio AirFiber: बिहार झारखंड में लॉन्च हुई जियो एयर फाइबर सेवा, Gbps में मिलेगी स्‍पीड

Jio Air Fiber – रिलायंस जियो ने बिहार झारखंड में एक साथ जियो एयर फाइबर सेवा लॉन्च कर दी है. अब जियो एयर फाइबर की सर्विस दोनों राज्यों के सभी प्रमुख शहरों में पहुंच गई है.

Jio AirFiber Launch In New Cities : रिलायंस जियो ने बिहार झारखंड में एक साथ जियो एयर फाइबर सेवा लॉन्च कर दी है. अब जियो एयर फाइबर की सर्विस दोनों राज्यों के सभी प्रमुख शहरों में पहुंच गई है.

जियो एयर फाइबर उन इलाकों के लिए वरदान है जहां ऑप्टिकल फाइबर के जरिये लास्ट माइल कनेक्टिविटी यानी अंतिम परिसर तक कनेक्शन पहुंचाने में दिक्कत आती है. इससे लाखों परिसर ब्रॉडबैंड से नहीं जुड़ पाते.

जियो एयर फाइबर इस जटिलता को दूर कर, फाइबर जैसी स्पीड से डेटा पहुंचाता है. बिहार झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों के ग्राहक अब इस इंटीग्रेटिड सर्विस के माध्यम से विश्व स्तरीय घरेलू मनोरंजन, ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाओं का आनंद ले सकेंगे. जियो एयर फाइबर को जियो स्टोर या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है.

जियो एयर फाइबर के लिए कंपनी ने 599 रुपये, 899 रुपये और 1199 रुपये वाले तीन प्लान बाजार में उतारे हैं. 599 रुपये वाले प्लान में 30 एमबीपीएस, तो वहीं 899 रुपये और 1199 रुपये वाले प्लान में 100 एमबीपीएस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

Also Read: Jio AirFiber से मिलेगी 1Gbps की वायरलेस 5G स्पीड, Netflix और Amazon Prime समेत 14 फ्री OTT Apps

इसके साथ ही, 599 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान के साथ 14 ओटीटी ऐप्स और 1199 रुपये वाले प्लान के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जियो सिनेमा प्रीमियम जैसे 16 ओटीटीट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा. तीनों ही प्लान्स में ग्राहकों को 550 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल्स फ्री मिलेंगे.

जियो एयर फाइबर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे कहीं भी ले जाकर यूज कर सकते हैं, क्योंकि ये वायरलेस पोर्टेबल डिवाइस से चलनेवाली एयर फाइबर इंटरनेट है. जियो एयर फाइबर के जरिये कंपनी वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड करेगी. यह काफी हद तक वायरलेस डोंगल की तरह काम करता है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड काफी तेज होती है. इसके लिए किसी भी प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत नहीं होती. इसे आसानी से इन्स्टॉल कर काम शुरू किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >