जिया खान से पहले इन सेलेब्स की हुई थी रहस्यमयी तरीके से मौत, आज तक नहीं सुलझ पाई गुत्थी, देखें लिस्ट

जिया खान सुसाइड केस में आज सूरज पंचोली को रिहा कर दिया गया है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने किसी न किसी कारण आत्महत्या की, लेकिन आज तक उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई.

जिया खान सुसाइड केस में आज अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए सूरज पंचोली को बरी कर दिया. इस फैसले से जहां एक्टर के परिवार वाले काफी खुश हैं, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस न्याय की अब भी मांग कर रहे हैं. साल 2013 में जिया खान अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी. तब एक्ट्रेस की मां ने सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार भी किया था. हालांकि बाद में वह रिया हो गया और आज बरी कर दिया गया. जिया से पहले भी कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिनकी रहस्मयी तरीके से मौत हुई थी और आज तक उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई.

सुशांत सिंह राजपूत

पवित्र रिश्ता स्टार सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई. उनकी अचानक मौत ने कई लोगों को झकझोर कर रख दिया. इस मामले में कई दिन तक उनकी पार्टनर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई. उनके कई दोस्तों को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन आज तक उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई.

तुनिशा शर्मा

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते 24 दिसंबर को अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस ने परिवार ने उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. जिसके बाद शीजान को गिरफ्तार भी कर लिया गया था. हालांकि अब वह रिहा हो गए हैं. पुलिस अभी भी मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

वैशाली ठक्कर

16 अक्टूबर, 2022 को, वैशाली ठक्कर, जो टीवी सीरियल ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है, में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हुईं, उन्होंने अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अभिनेत्री ने अपने पीछे सुसाइड नोट भी चोड़ा. पुलिस के मुताबिक उनका पूर्व साथी राहुल नवलानी और उनकी पत्नी उसे परेशान कर रहे थे. अभिनेत्री को शादी के बंधन में बंधना था और वह एक नए जीवन की आशा कर रही थी, लेकिन उनका पड़ोसी उन्हें ब्लैकमेल करता था. जिसके बाद अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पुलिस फिलहाल राहुल से पूछताछ कर रही है.

प्रत्यूषा बनर्जी

1 अप्रैल, 2016 को प्रत्यूषा बनर्जी के निधन ने इंडस्ट्री को झकझौर कर रख दिया था. अभिनेत्री अपने मुंबई ओशिवारा स्थित आवास में लटकी पाई गई थी. इस मामले में उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को पुलिस ने अरेस्ट किया था. हालांकि बाद में वह रिहा हो गए. राज ने कई इंटरव्यू में कहा है कि प्रत्युषा आत्महत्या करने का नाटक कर रही थी और उसी में ये हादसा हुआ. लेकिन सच क्या है ये अबतक सामने नहीं आ पाया है.

Also Read: सूरज पंचोली के बरी होने से लेकर… जिया खान के सुसाइड लेटर तक, यहां जानें इस केस की पूरी टाइमलाइन
दिशा सालियान

8 जून को खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मलाड में अपने मंगेतर के आवास की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाने या दुर्घटनावश गिरने से मौत हो गई. सलियन की मौत के पांच दिन बाद राजपूत की मौत हो गई. सुशांत की मौत की तरह ही उनका केस भी रहस्य में बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >