झारखंड में मौसम बदल रहा है. होली के दिन आसमान में बादल छाये रहेंगे. वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि 8 मार्च को समूचे झारखंड में वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी. एक ही जिले में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, कुछ जगहों पर नहीं भी हो सकती है. मार्च-अप्रैल में 15 दिन तक ऐसी स्थिति बनी रहती है. झारखंड में प्री-मॉनसून एक्टिव हो गया है. इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. हालांकि, होली में इससे खलल पड़ने की संभावना नहीं है.
Weather Forecast Jharkhand: झारखंड में वर्षा के बीच मनेगी होली, कुछ जगहों पर वज्रपात के आसार
Weather Forecast Jharkhand|रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि 8 मार्च को समूचे झारखंड में वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी. एक ही जिले में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, कुछ जगहों पर नहीं भी हो सकती है.
