राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर बाबा मंदिर में षोडशोपचार विधि से की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. आज यानी 24 मई को देवों की नगरी देवघर में आगमन हुआ. देवघर के बाबा मंदिर में षोडशोपचार विधि से की पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज यानी 24 मई को देवों की नगरी देवघर में आगमन हुआ. इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, माननीय मंत्री कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग बादल पत्रलेख, माननीय गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया.

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9 बजे के करीब देवघर एयरपोर्ट पहुंची. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राज्यपाल, मंत्रियों ने भव्य स्वागत किया.

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया.

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं. इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और दो बार बतौर राष्ट्रपति रहे प्रणव मुखर्जी और रामनाथ कोविंद बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके है.

महामहिम के आगमन को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गयी थी. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं की गयी थी. देवघर उपायुक्त ने भी बुके देकर स्वागत किया.

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बाबा बैद्यनाथ का स्मृति चिन्ह देखर स्वागत किया.

वहीं, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया.

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. बागल पत्रलेख ने भेंट के रूप में फोटो फ्रेम दिया.

देवघर पहुंचने के बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की. जहां षोडशोपचार विधि के द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना पुरोहितों द्वारा कराई गई.

पूजा के बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिनंदन किया गया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं. इसके बाद वह 11:20 में देवघर से रांची के लिए रवाना हुईं. बता दें कि रांची में झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >