Jharkhand News : झारखंड में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, FIR दर्ज, अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है आरोपी

छात्रा अपने घर जा रही थी. तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे घर पहुंचाने के बहाने अपनी बाइक पर बिठा लिया और जंगल की ओर ले गये. एक युवक सड़क पर बाइक लगाकर खड़ा था, जबकि दूसरा युवक राजेंद्र तूरी ने उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया.

Jharkhand News, लातेहार न्यूज (आशीष टैगोर) : झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र की बिशुनबांध पंचायत की नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के परिजनों ने मनिका थाना में राजेंद्र तूरी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मनिका थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पीड़िता के अनुसार जब वह घर जा रही थी, तभी घर पहुंचाने के बहाने बाइक सवार युवकों ने उसे बाइक पर बैठा लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया.

लातेहार जिले के मनिका थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दो नवंबर की शाम छात्रा अपने घर जा रही थी. इसी क्रम में बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे घर पहुंचाने के बहाने अपनी बाइक पर बिठा लिया और रेवत जंगल की ओर ले गये. पीड़िता के अनुसार एक युवक सड़क पर बाइक लगाकर खड़ा था, जबकि दूसरा युवक राजेंद्र तूरी ने उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद दोनों युवक रात करीब 10 बजे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गये.

Also Read: Jharkhand News : सर्च अभियान के बाद नक्सलियों को नसीहत, मुख्यधारा में लौटें, नहीं तो गोली खाने को रहें तैयार

रात में नाबालिग छात्रा डर से अपने घर नहीं गयी और दूसरे के घर में रात गुजारी. घटना के दूसरे दिन वह थाना क्षेत्र के लाली गांव अपने एक रिश्तेदार के घर चली गयी और घटना की जानकारी दी. रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने मनिका थाना में राजेंद्र तूरी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. मनिका थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Also Read: Jharkhand News : पेट्रोल-डीजल की कीमत घटी, लेकिन महंगाई पर कब लगेगा ब्रेक, जानकारों की ये है राय

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >