राजमहल में बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई, ड्राइवर लापता, देखें पहला Video

Jharkhand News: साहिबगंज जिले के राजमहल में गंगा तट पर बड़ा हादसा हो गया. फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा नदी में समा गई. उसका चालक लापता है. देखें घटनास्थल का Video.

Jharkhand News|राजमहल (साहिबगंज), मनोज कुमार : संताल परगना के साहिबगंज जिले में शनिवार को सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी गंगा में पानी भरने के लिए गई थी. इसी दौरान गाड़ी डूब गई. गाड़ी का ड्राइवर लापता है.

राजमहल में गंगा तट पर सुबह 7:45 बजे डूबा अग्निशमन वाहन

घटना राजमहल अनुमंडल स्थित गंगा तट पर शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे हुई. राधा नगर में तैनात दमकल वाहन में पानी की कमी हो जाने पर गाड़ी गंगा से पानी भरने के लिए तट पर आई थी. अग्निशमन वाहन के चालक अरुण कुमार बैक करके गंगा तट पर पहुंचे थे.

घटनास्थल का पहला वीडियो.

फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बैक करने के दौरान मिट्टी धंसी

इसी क्रम में मिट्टी धंस गई और दमकल वाहन गंगा में समा गया. इस दौरान अग्निशमन वाहन के चालक अरुण कुमार बाहर नहीं निकल पाए. सूचना मिलते ही राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सीओ यूसुफ शेख, अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला गंगा तट पर पहुंचे.

चालक का पता लगाने के लिए गंगा में उतरे गोताखोर

तत्काल गोताखोर को बुलाया गया. गोताखोर गंगा में उतरे और नदी में समाये दमकल वाहन के लापता चालक की खोजबीन में जुट गए. समाचार लिखे जाने तक चालक अरुण कुमार का कुछ पता नहीं चल पाया है.

Also Read

हटिया के 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर 17 से 21 वर्ष के 4 युवकों के कारनामे देख आरपीएफ जवान रह गए दंग

रांची पुलिस के 4 पदाधिकारियों का तबादला, विधानसभा थाना प्रभारी का हुआ डिमोशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >