Jharkhand Crime News : लातेहार में नक्सली नरेश गंझू गिरफ्तार, लेवी वसूलने की बना रहा था योजना

Jharkhand Crime News, Latehar News, लातेहार : लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के गिद्दी मोड़ के पास एक जंगल में एक ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए नरेश गंझू और उसके दस्ता के सदस्य योजना बना रहे थे. इस सूचना पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया. इस छापेमारी में नरेश गंझू उर्फ रविकांत (मंधनिया, चतरा) को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दस्ता सदस्य जंगल का लाभ उठा कर भाग गये.

Jharkhand Crime News, Latehar News, लातेहार : लातेहार जिला पुलिस ने नक्सली संगठन TSPC के सब जोनल कमांडर नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने पिस्टल और गोली भी बरामद की है.

लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के गिद्दी मोड़ के पास एक जंगल में एक ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए नरेश गंझू और उसके दस्ता के सदस्य योजना बना रहे थे. इस सूचना पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया. इस छापेमारी में नरेश गंझू उर्फ रविकांत (मंधनिया, चतरा) को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दस्ता सदस्य जंगल का लाभ उठा कर भाग गये.

एसपी श्री आनंद ने बताया कि नरेश गंझू के पास से एक नाइन एमएम का लोडेड पिस्टल तथा गोली बरामद किया. गिरफ्तार उग्रवादी ने अपने स्वीकोरोक्ति बयान में बताया है कि TSPC के आक्रमण जी के कहने पर वह ठेकेदार रघुराम से लेवी वसूलने अपने दस्ता सदस्यों के साथ आया था. लेकिन, इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Also Read: Jharkhand Crime News : लातेहार में राशि तीन गुणा करने के नाम पर ठगी, झांसे में आयी कई ग्रामीण महिलाएं

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली नरेश गंझू की निशानदेही पर 315 बोर का चार रायफल, 303 बोर का दो रायफल, एक लोहे का देसी कट्टा, एक नाइन एमएम पिस्टल, .32 का 33, 315 बोर का 560 तथा नाइन एमएम का चार जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. प्रेस वार्ता में एएसपी विपुल पांडेय, डीएसपी बालूमाथ अजीत कुमार, बालूमाथ थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह, अवर निरीक्षक नीतेश कुमार रंजन तथा दीपक नारायण सिंह उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >