Jharkhand Breaking News: दोस्त से मिलने की बात कहकर हरमू निकले रजत कुमार सिंह की ट्रेन से कटकर मौत

Jharkhand Breaking News Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
9:19 PM. 5 Nov 22 9:19 PM. 5 Nov

दोस्त से मिलने की बात कहकर हरमू निकले रजत कुमार सिंह की ट्रेन से कटकर मौत

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के मुंडा गढ़ा में ट्रेन से कटकर रजत कुमार सिंह (25) की मौत हो गयी है. रजत भूतपूर्व सैनिक सुरेंद्र प्रसाद सिंह का इकलौता बेटा था. यह परिवार चुटिया में किराये के मकान में रहता था. पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह वर्तमान में मेकॉन में गार्ड हैं. रजत को डांस करने का शौक था. डांसर बनने के लिए रजत पूर्व में मुंबई गया था. कोरोना काल में लॉकडाउन लगा, तो रांची लौट आया था. रांची में रहकर रजत डांस सीखता था. रजत शनिवार सुबह 11 बजे हरमू में रहने वाले दोस्त से मिलने के लिए हरमू के लिए निकला था. पुलिस को शाम चार बजे घटना की सूचना मिली. देर शाम शव की पहचान रजत के रूप में हुई. सूचना मिलने पर परिजन थाना पहुंचे.

रिपोर्ट- राजेश वर्मा, नामकुम, रांची

9:19 PM. 5 Nov 22 9:19 PM. 5 Nov

कोलेबिरा में कुल्हाड़ी से मारकर महिला की हत्या

सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकबा ग्राम में एक महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई. बोकबा ग्राम निवासी संजय नाग से बलराम साहू ने धान लिया था. इसका रुपया काफी दिनों से बाकी था. बलराम साहू उसे रुपये नहीं दे रहा था. वह अपने रुपये लेने के लिए बलराम साहू के घर गया था. बलराम और उसकी पत्नी संजय से उलझ गये. इसी दौरान संजय ने बलराम साहू के हाथ से कुल्हाड़ी छीनकर आशा देवी पर हमला कर दिया. घटनास्थल पर ही आशा देवी की उसकी मौत हो गयी.

9:19 PM. 5 Nov 22 9:19 PM. 5 Nov

बुंडू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास आजसू का आमरण अनशन

आजसू पार्टी ने 8 सूत्री मांगों के समर्थन में बुंडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थल पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है.

9:19 PM. 5 Nov 22 9:19 PM. 5 Nov

अजय सिंह के आवास पर मंगायी नोट गिनने की मशीन

कोयला कारोबारी अजय सिंह के आवास पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी है. सूत्रों से खबर मिली है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फुसरो शाखा से पैसे गिनने की मशीन अजय सिंह के आवास पर मंगायी गयी है.

9:19 PM. 5 Nov 22 9:19 PM. 5 Nov

गोविंदपुर के सीओ पर बालू तस्करों ने किया जानलेवा हमला

धनबाद जिला के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित तिलैया गांव में बालू तस्करों ने गोविंदपुर के अंचल अधिकारी पर हमला कर दिया. शुक्रवार देर रात अवैध बालू लदे वाहनों को पकड़ने गये गोविंदपुर सीओ रामजी वर्मा पर अवैध बालू तस्करों, वाहन चालकों व मालिक ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में सीओ बाल-बाल बच गये. अपने चालक के तिलैया स्थित ससुराल में छुपकर उन्होंने जान बचायी. तस्करों ने सीओ के बॉडीगार्ड से भी मारपीट की. सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और सीओ को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला. घटना में सीओ का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है. बरवाअड्डा थाना में केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. ग्रामीणों ने सीओ पर वसूली का आरोप लगाया.

11:58 AM. 5 Nov 22 11:58 AM. 5 Nov

बंदगांव अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ ने बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने ड्यूटी में उपस्थित डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले में एमओ डॉ सोनू कुमार, जीएनएम सुलोचना तिर्की, एएनएम शांति केरकेट्टा, सफाई कर्मी वैद्यनाथ बोदरा एवं एलटी जयंत कुमार शामिल हैं.

11:58 AM. 5 Nov 22 11:58 AM. 5 Nov

टंडवा में कोयला व्यवसायी कैलाश वर्मा के घर छापा

टंडवा. चतरा के टंडवा में कोयला व्यवसायी कैलाश वर्मा के घर पर आयकर विभाग की टीम सुबह 10 बजे ही बिंगलात स्थित कैलाश वर्मा के आवास पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी. विभाग ने घर में रखे कागजात समेत अन्य सामान की भी जांच की. छापेमारी के वक्त कैलाश वर्मा घर पर नहीं थे. बताया गया कि टीम में रांची व पटना के अधिकारी भी शामिल थे. अधिकारियों ने मामले में कोई जानकारी नहीं दी. एक अधिकारी ने इतना बताया कि कोई बड़ा मामला नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल कैलाश वर्मा कोयला के व्यवसाय का काम नहीं कर रहे हैं.

11:58 AM. 5 Nov 22 11:58 AM. 5 Nov

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 को रांची पहुंचेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 नवंबर को रांची आयेंगी. वह राजभवन में रुकेंगी. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति की सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन ब्लू बुक के अनुसार करने का निर्देश दिया है. श्री सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के रांची आगमन और स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे. बैठक में राष्ट्रपति के पूरे कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी.

8:53 AM. 5 Nov 22 8:53 AM. 5 Nov

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के घर आयकर विभाग की छापेमारी जारी

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह और कोल व्यवसायी अजय सिंह के बेरमो स्थित ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पर आयकर विभाग के अधिकारी व सीआरपी जवान जमे हुए हैं. आयकर विभाग के अधिकारियों की जांच पड़ताल बीते 24 घंटे से चल रही है. सुबह लगभग 7:45 बजे विधायक के छोटे भाई, कोल व्यवसायी सह युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव और उनकी माता रानी सिंह कुछ देर के लिए आवास से बाहर निकले.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >