Jharkhand Breaking News Live: कोल्हान में 888 स्थानों पर बिजली विभाग की छापेमारी, 119 के खिलाफ प्राथमिकी

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:28 AM. 24 Jan 24 10:58 PM. 23 Jan

कोल्हान में 888 स्थानों पर बिजली विभाग की छापेमारी, 119 के खिलाफ प्राथमिकी

जमशेदपुर, कुमार आनंद: जमशेदपुर गैर कंपनी इलाके सहित काेल्हान के सभी सात विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को बिजली चोरी की आशंका वाले कुल 888 स्थानों पर औचक छापेमारी की. इसमें 119 उपभोक्ताओं के प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी. 119 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मामला अलग-अलग थाना में दर्ज किया गया है. बिजली विभाग की टीम ने 119 उपभोक्ताओं पर नामजद देस दर्ज कर 22.75 लाख रुपये जुर्माना लगाया तथा संबंधित उपभोक्ताओं के प्रतिष्ठान की बिजली कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई ऑन-स्पॉट की गयी.यह जानकारी जमशेदपुर एरिया बोर्ड बिजली जीएम श्रवण कुमार ने दी.

4:28 AM. 24 Jan 24 10:58 PM. 23 Jan

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता दोषी करार, 30 जनवरी को अदालत सुनाएगी सजा

जमशेदपुर: पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को मानगो दाईगुट्टू में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है. न्यायाधीश के चोपड़ा की कोर्ट में पीड़िता, पीड़िता की मां, अनुसंधान पदाधिकारी समेत कुल चार लोगों की गवाही हुई थी. अब कोर्ट सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 जनवरी 2024 की तिथि निर्धारित की है. कोर्ट में पीड़िता की ओर से अधिवक्ता वीर विजय सिंह ने पक्ष रखा. मालूम हो कि मानगो दाईगुट्टू क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने पिता के द्वारा लगातार दुष्कर्म करने की जानकारी अपनी मां को दी थी. मां ने पीड़िता को लेकर मानगो थाना पहुंची और थाने में पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. फिलहाल आरोपी पिता घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद है.

4:28 AM. 24 Jan 24 10:58 PM. 23 Jan

सिमडेगा में ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सिमडेगा, रविकांत साहू: गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस लाइन के पास एक व्यक्ति को खदेड़ कर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. एसपी सौरभ कुमार को गुप्ता सूचना मिली थी कि रांची से सिमडेगा आ रही सानिया बस में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर आ रहा है. सूचना के आधार पर सबइंस्पेक्टर कुमार इंद्रेश, सर्वजीत कुमार व रामरेश्वर उरांव ने बस को पुलिस लाइन के पास रोका और उसे अरेस्ट कर लिया. व्यक्ति की पहचान शहरी क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला निवासी फैजान कौशर के रूप में की गयी. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया.

4:28 AM. 24 Jan 24 10:58 PM. 23 Jan

18 बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

रांची: राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को 18 बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. विनय कुमार को चतरा के सिमरिया का बीडीओ बनाया गया है. साहिबगंज के उधवा के बीडीओ राहुल देव को चतरा के गिद्दौर का बीडीओ बनाया गया है.

4:28 AM. 24 Jan 24 10:58 PM. 23 Jan

दादासाहेब फाल्के गोल्ड अवार्ड के लिए चुने गए सांसद संजय सेठ, कल नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ का चयन दादासाहेब फाल्के आइकॉन गोल्ड अवार्ड के लिए किया गया है. सांसद संजय सेठ को यह अवार्ड 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा.

4:28 AM. 24 Jan 24 10:58 PM. 23 Jan

खरसावां में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर फुटबॉल महाकुंभ शुरू

खरसावां : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खरसावां के गोंदपुर में मंगलवार से 16 टीमों के बीच दो दिवसीय नेताजी कप फुटबॉल महाकुंभ शुरू हुआ. मां आकर्षणी खेल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >