पत्थर खदान के विरोध में तोपचांची प्रखंड कार्यालय में सोमवार को ग्रामीणों का धरना
तोपचांची (धनबाद), दीपक पांडेय : धनबाद जिला की तीन पंचायत क्षेत्रों में पत्थर खदान के विरोध में तोपचांची प्रखंड कार्यालय के समीप ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे. इस बैठक में तोपचांची प्रखंड क्षेत्र की नेरो पंचायत अंर्तगत खुरडीह, ब्राहम्णडीहा पंचायत अंर्तगत नेपईडीह और लोकबाद पंचायत में पत्थर माइंस को बंद करने की मांग करेंगे. जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन को चार माह पहले इस स्थल पर पत्थर माइंस की अनुमति नहीं देने को लेकर आवेदन दिया था. इसके बावजूद अनुमति दे दी गयी. माइंस खुलने से खेती, पेयजल की समस्या, ब्लास्टिंग से बच्चों की पढ़ाई, जानवरों को चरना आदि के साथ प्रदूषण के बढ़ने का खतरा होगा. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुभाश रवानी समेत नेरो पंचायत के खुरडीह, रंगरंगी, गादीडीह, डोमनपुर, अमराडीह, लक्ष्मणपुर, नेपईडीह के ग्रामीण उपस्थित थे.