Jharkhand Breaking News LIVE: चक्रधरपुर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:58 AM. 4 May 23 10:28 PM. 3 May

चक्रधरपुर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) : चक्रधरपुर थाना रोड में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती निवासी भोदो दास थाना रोड के एक दुकान से दूध का पैकेट खरीद कर साइकिल से घर लौट रहे थे. इस दौरान बाइक में सवार तीन युवा गणेश कच्छप, सोमे हांसदा और करीना खलखो गोइलकेरा की ओर जा रहे थे. इस दौरान साइकिल सवार को बाइक ने धक्का मार दिया, जिससे साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे में उसका पैर टूट गया. आनन-फानन में साइकिल सवार घायल को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल साइकिल सवार के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.

3:58 AM. 4 May 23 10:28 PM. 3 May

देवघर में सब्जी खरीदने गई बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सत्संग इलाके में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन कर फरार हो गये. घटना के बाबत सत्संगनगर परिसदन के समीप रहने वाली अंजली दास पति हरिनारायण दास ने नगर थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है. आवेदन में जिक्र है कि वह अपने घर से सब्जी खरीदने निकली थीं. जब वह सब्जी खरीद कर घर की ओर वापस लौट रही थी. उसी क्रम में सत्संगनगर स्थित तपोवन स्कूल के समीप बाइक सवार दो बदमाश पीछे से उनके करीब आये और बाइक रोककर उसके गले से चेन छीनतई कर फरार हो गये. शिकायत में उन्होंने अपने चेन की कीमत करीब 54,000 रुपये बतायी है. शिकायत मिलने के बाद नगर पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.

3:58 AM. 4 May 23 10:28 PM. 3 May

देवघर में बैंक लूटकांड का आरोपी हुआ रिहा

देवघर : न्यायिक दंडाधिकारी मनीष मणिकांत प्रधान की अदालत द्वारा बैंक लूट मामले के मामले में संतोष कुमार सिंह उर्फ दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह को पर्याप्त सबूत के अभाव में रिहा कर दिया गया. बैंक लूटकांड में नगर थाना में 10 मई, 2002 को बैंक अधिकारी शुकदेव प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. मामले में तीन अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में संतोष का नाम आया था. इसके अलावा अन्य दो युवकों के नाम भी उजागर किये, जिनका ट्रायल अलग चल रहा है. दर्ज मुकदमा के अनुसार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. आरोप है कि तीनों युवक बैंक परिसर आये और 8. 50 लाख रुपयों की लूट कर ली. अपराधियों ने बैंक अधिकारियों व कर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर रुपयों की लूट की थी. मामले के ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष से पांच लोगों ने गवाही दी, लेकिन घटना का समर्थन किसी ने नहीं किया. अदालत ने अभियोजन एवं बचाव पक्ष की बहस सुनी एवं संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया.

3:58 AM. 4 May 23 10:28 PM. 3 May

पीएम प्रसाद कोल इंडिया के नये चेयरमैन होंगे

बेरमो : सीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद कोल इंडिया के नये चेयरमैन होंगे. सबसे बड़ी कोल कंपनी कोल इंडिया के नये चेयरमैन का बुधवार का चयन हुआ. शार्टलिस्ट किये गये कुल सात उम्मीदवारों ने इंटरव्यू में हिस्सा लिया. बता दें कि कोल इंडिया के वर्तमान 28वें चेयरमैन प्रमोद कुमार अग्रवाल (आईएएस) आगामी 30 जून, 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

3:58 AM. 4 May 23 10:28 PM. 3 May

पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ में जमीन विवाद को लेकर भाई और चाचा की हत्या

चक्रधरपुर : सोनुआ थानांतर्गत लोंजो पंचायत के पाताहातु गांव में जमीन विवाद में सगे चाचा और बड़े भाई की डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दिया. जानकारी के अनुसार, पाताहातू गांव निवासी गुरा गागराई का पुत्र बुधराम गागराई का अपने बड़े भाई मांगता एवं चाचा मोइका गागराई से घर बनाने को लेकर विवाद था. जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. इस बात से नाराज बुधराम ने अपने बड़े भाई और चाचा को डंडे से पिटकर हत्या कर दिया. जानकारी मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस की टीम गांव पहुचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं आरोपी बुधराम को गिरफ्तार कर लिया है.

3:58 AM. 4 May 23 10:28 PM. 3 May

विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग में सड़क दुर्घटना, 2 की मौत, 8 घायल

विष्णुगढ़ (विनय पाठक) : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग स्थित कर्बला चौक नवादा के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ गंभीर रूप से लोग घायल हो गये. मृतकों में आरती कुमारी (12 वर्ष) पिता छोटेलाल मरांडी ग्राम चंदन कुड़वा थाना निमिया घाट जिला गिरिडीह एवं हुलास महतो (80 वर्ष) पिता स्वर्गीय बुधन महतो ग्राम मुंडो टोला बखरीडीह थाना बगोदर जिला गिरिडीह का नाम शामिल है. घायलों में लिलो महतो, रोहित महतो, उमेश कुमार, परशुराम महतो, संदीप कुमार, मूरत महतो और चमेली देवी सभी माकन गांव निवासी हैं. जानकारी के अनुसार, उक्त लोग बोकारो जिला के थाना गोमिया अंतर्गत माकन गांव से एक गाड़ी पर सवार होकर शादी समारोह में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोलगो जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में आरती कुमारी की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि हुलास महतो की मौत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विष्णुगढ़ में हुआ. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया. वहीं, विष्णुगढ़ थाना की पुलिस ने दोनों गाड़ी को जब्त कर थाना ले आयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >