Javed Akhtar: उर्दू पाकिस्तानी भाषा है या हिंदुस्तानी? जावेद अख्तर ने दे दिया इस सवाल का जवाब

जावेद अख्तर ने अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ शायराना-सरताज नाम का एक उर्दू शायरी एल्बम लॉन्च किया. इसमें जावेद अख्तर ने उर्दू भाषा के महत्व पर बात की. उन्होंने कहा, उर्दू किसी और जगह से नहीं आई है… यह हमारी अपनी भाषा है.

लिरिसिस्ट जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अक्सर अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट में आ जाते है. हाल ही में वो ‘फैज फेस्टिवल’ में शिरकत करने लाहौर गए थे, जहां उन्होंने कहा था मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं और अगर इस बात को लेकर आम हिंदुस्तानी के दिल में शिकायत है तो आपको इसका बुरा नहीं मानना चाहिए. इसपर काफी विवाद हुआ था. अब एक बार फिर से उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया, जिसे लेकर वो खबरों में बने हुए है.

जावेद अख्तर ने बताया उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है

जावेद अख्तर ने अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ शायराना-सरताज नाम का एक उर्दू शायरी एल्बम लॉन्च किया. इसमें जावेद अख्तर ने उर्दू भाषा के महत्व पर बात की. उन्होंने कहा, उर्दू किसी और जगह से नहीं आई है… यह हमारी अपनी भाषा है. यह हिंदुस्तान के बाहर नहीं बोली जाती है… पाकिस्तान भी भारत से विभाजन के बाद अस्तित्व में आया, पहले यह भारत का ही हिस्सा था. इसलिए भाषा हिंदुस्तान के बाहर नहीं बोली जाती.”

हमें हिंदी में बात करनी चाहिए

जावेद अख्तर ने आगे कहा, पंजाब का उर्दू के प्रति बड़ा योगदान है और यह भारत की भाषा है! लेकिन आपने यह भाषा क्यों छोड़ी? विभाजन के कारण? पाकिस्तान की वजह से? उर्दू पर ध्यान देना चाहिए. पहले हिन्दुस्तान ही था – पाकिस्तान बाद में हिन्दुस्तान से अलग हो गया. अब पाकिस्तान ने कहा कि कश्मीर हमारा है… क्या आप ऐसा मानेंगे? मुझे नहीं लगता. इसी तरह उर्दू एक हिंदुस्तानी भाषा है और यह बनी हुई है. आजकल हमारे देश में नई पीढ़ी के युवा उर्दू और हिंदी कम बोलते हैं. आज ज्यादा फोकस अंग्रेजी पर है. हमें हिंदी में बात करनी चाहिए क्योंकि यह हमारी राष्ट्रभाषा है.

Also Read: Pakistan में 26/11 संबंधी दिए गए बयान पर जावेद अख्तर बोले- मुझे ऐसा लगा कि मैंने World War III जीत लिया…
जावेद अख्तर के बारे में

फैज महोत्सव 17 से 19 फरवरी तक लाहौर में आयोजित किया गया था. इसमें जावेद उत्सव के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं में से एक थे. बता दें कि जावेद अख्तर पांच दशकों से अधिक समय से फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं. उन्हें 1942: ए लव स्टोरी, सिलसिला, वीर-जारा, जोधा अकबर और मैं हूं ना जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखने के साथ-साथ शोले और जंजीर जैसी फिल्मों के लिए पटकथा लिखने के लिए जाना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >