हर बात पर तुरंत रिएक्ट करना क्यों आपको कमजोर बना सकता है? आचार्य चाणक्य से जानें पूरा सच

Chanakya Niti: कई बार इंसान को लगता है कि हर बात का जवाब देना जरूरी है, लेकिन यही आदत उसे अंदर से कमजोर बना सकती है. बिना सोचे रिएक्ट करना आपकी समझदारी, सम्मान और सुकून पर भारी पड़ सकता है. जानिए क्यों समय पर चुप रहना भी एक बड़ी ताकत मानी जाती है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने जीवन को सफल, शांत और समझदारी से जीने के कई सूत्र बताए हैं. उनकी कही गयी यही बातें लोगों के लिए प्रेरणा का सोर्स बन रहे हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कहा है कि किसी भी इंसान को हर छोटी-बड़ी बात पर तुरंत रिएक्ट नहीं करना चाहिए. यह एक गलत आदत है. कई बार जब हम बिना सोचे-समझे रिएक्ट कर देते हैं तो इसका काफी गहरा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है. चाणक्य के अनुसार एक समझदार व्यक्ति वही है जो हर बात पर रिएक्ट करने की जगह पर सही समय और सही शब्दों का चुनाव करता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर क्या होता है जब आप छोटी-बड़ी बातों पर तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर देते हैं तो. क्यों आपकी इस आदत को गलत माना जाता है.

गलत हो सकता है गुस्से में लिया गया फैसला

चाणक्य नीति के अनुसार जब हमें कोई बात बुरी लगती है, तो अक्सर हम इमोशंस में बहकर तुरंत जवाब देने लग जाते हैं. इस समय हमारा दिमाग पूरी तरह से शांत नहीं होता है, यह एक बड़ी वजह है कि हम सही तरीके से चीजों को सोच नहीं पाते हैं. जब आप गुस्से में कोई बात किसी से कम देते हैं तो आगे चलकर यह सिर्फ आपके पछतावे का ही कारण बनता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार कि गुस्से के समय आपके अंदर मौजूद पेशेंस ही आपकी सबसे बड़ी समझदारी है. किसी भी तरह से रिएक्ट करने से पहले अपने दिमाग को पूरी तरह से शांत जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा

बढ़ सकती हैं रिश्तों में दूरियां

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप हर छोटी से छोटी बात पर तुरंत ही रिएक्ट कर देते हैं, तो यह आगे चलकर बड़े विवादों का भी कारण बन सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि सामने वाला इंसान आपसे सिर्फ मजाक में ही कोई बात कह रहा होता है, लेकिन हम ही उसे गलत तरीके से ले लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे आपके परिवार, दोस्ती और ऑफिस के रिश्तों में स्ट्रेस बढ़ सकता है. वहीं, अगर आप थोड़ा सा समय लेकर बातों को समझ लेते हैं और फिर इसका जवाब देते हैं, तो आपका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है.

लोग आपकी कमजोरी समझ सकते हैं

चाणक्य नीति के अनुसार जो भी वयक्ति हर बात पर तुरंत ही गुस्सा हो जाता है या फिर रिएक्ट कर देता है, दूसरे लोग उसकी इस आदत को पहचान लेते हैं. ऐसा होने की वजह से कई बार लोग आपको जानबूझकर भी परेशान करने की कोशिश में लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा अपने इमोशंस पर कंट्रोल रखता है. हर बात पर रिएक्ट न करना आपकी मजबूती और मैच्योरिटी को दिखाता है.

छिन जाती है मेंटल पीस

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप हर बात को अपनी दिल पर लगाते है और हर छोटी से छोटी बात पर जवाब देना जरूरी समझने लगते हैं, तो आपका दिल और दिमाग हमेशा परेशान रहने लगता है. आपकी इस आदत की वजह से आपके अंदर स्ट्रेस, चिंता और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है. जब आप छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने लग जाते हैं, तो आपकी बड़ी से बड़ी खुशियां छिन जाती हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों को नजरअंदाज करना सीखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका मन शांत और खुश रहने लग जाता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >