तेज धूप और गर्मी में हर दिन बाइक से निकलते हैं घर से बाहर? ऐसे रखें अपनी सेहत और गाड़ी का ख्याल

Summer Tips: तेज गर्मी में बाइक से ट्रैवल करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ स्मार्ट आदतें इसे काफी आरामदायक बना सकती हैं. सही तैयारी, थोड़ी सावधानी और छोटे-छोटे स्टेप्स अपनाकर आप धूप और लू के असर से बच सकते हैं और अपनी डेली राइड को ज्यादा सुरक्षित और आसान बना सकते हैं.

Summer Tips: गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की चुनौतियां लेकर आता है. तेज धूप, लू लगने का खतरा और इस तरह की कई तरह की परेशानियों का सामना आपको इन दिनों में करना ही पड़ता है. गर्मियों के दिनों में अगर आप कार से ट्रैवल करते हैं तो आपको ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है. लेकिन अगर आप बाइक से ट्रैवल करते हैं तो आपके लिए चीजें आसान नहीं रह जाती है. खासकर जब आपको हर दिन ऑफिस, कॉलेज या फिर कहीं भी जाने के लिए बाइक का ही इस्तेमाल करना पड़ता है, तो आपके लिए दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ जाती है. अगर गर्मियों के इन दिनों में आपको बाइक से कहीं भी जाना परेशानियों से भरा हुआ और स्ट्रेसफुल लगता है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों के इन दिनों में भी अपनी बाइक राइड को आसान बना सकेंगे. इसके अलावा ये ट्रिक्स गर्मियों में आपकी सेहत को बिगड़ने से भी बचाकर रखने में मदद करेंगे. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

सही समय पर बाइक चलाएं

अगर आपके लिए पॉसिबल हो और अगर आपको ज्यादा जरूरत न हो तो दोपहर के 12 से 3 बजे तक बाइक चलाने से हर कीमत पर बचें. इस समय सूरज सबसे तेज होता है और इस समय ही आपको लू लगने का खतरा भी सबसे ज्यादा रहता है. अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो सुबह या फिर शाम के समय बाइक से कहीं जाने का प्लान करें. इस समय धूप कम होती है और मौसम भी थोड़ा ठंडा होने लग जाता है.

कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

सही हेलमेट और कपड़ों को चुनें

अगर आप तेज गर्मी में बाहर निकल रहे हैं तो आपके लिए हेलमेट पहनना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. ऐसे में अपने लिए एक ऐसा हेलमेट खरीदें जिससे हवा अच्छी तरह से अंदर आ सके और वेंटिलेशन भी उसमें अच्छी हो. इसके साथ ही आपको गर्मियों में अपने लिए काफी हल्के, कॉटन और ढीले कपड़ों को चुनना चाहिए. आपको बहार निकलते समय गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि ये हद से ज्यादा गर्मी को अपने अंदर सोखते हैं. बाइक चलाते समय फुल स्लीव कपड़े पहनें ताकि धूप से आपकी स्किन सुरक्षित रह सके.

हाइड्रेशन का भी रखें ख्याल

गर्मियों के इन दिनों में जब आप बाइक से कहीं निकलते हैं, तो आपकी बॉडी काफी आसानी से डिहाइड्रेटेड हो जाती है. यह एक बड़ी वजह है कि घर से बाइक लेकर निकलने से पहले और घर वापस आने के बाद भरपूर मात्रा में पानी जरूर पीएं. अगर आप अपनी बाइक लेकर कहीं दूर निकल रहे हैं, तो अपने साथ एक बोतल जरूर रखें जिसमें पानी ज्यादा देर तक ठंडी रह सके. इसके अलावा अपने साथ ओआरएस का भी एक पाउच भी जरूर रखें.

गर्मियों में भी रहना है कूल और क्लासी? बदलें कपड़े पहनने का तरीका, ट्राई करें ये सॉफ्ट और कम्फर्टेबल फैब्रिक

सनस्क्रीन और आंखों की सुरक्षा का रखें ख्याल

अगर आपको तेज धूप में बाइक लेकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है तो आपको 20 मिनट पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसे अपने चेहरे के साथ ही अपने हाथों पर भी लगाएं ताकि उन्हें किसी भी तरह का नुकसान न हो. इसके अलावा बाहर निकलते समय सनग्लासेस का भी इस्तेमाल करें. यह आपकी आंखों को सिर्फ धूप से नहीं बचाता है बल्कि धूल से भी बचाकर रखने में मदद करता है.

बाइक की कंडीशन का भी रखें ख्याल

अगर आप गर्मियों में अपनी बाइक का ही इस्तेमाल हर जगह जाने के लिए करते हैं तो आपको उसकी कंडीशन का भी ख्याल रखना चाहिए. हमेशा टायर में प्रेशर चेक करवाते रहें. गर्मियों में टायर के अंदर की हवा फैलती है जिस वजह से कई बार उसके फटने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसके अलावा आपको अपनी बाइक के इंजन ऑयल और ब्रेक्स का भी ख्याल रखना चाहिए. अगर आपके बाइक की इंजन काफी गर्म लगने लगे या फिर पैरों में गर्मी का एहसास हो, तो बाइक को रोककर थोड़ी देर उसे ठंडा होने का मौका दें.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में आम से बनाएं ये 5 मजेदार ड्रिंक्स, हर घूंट में मिलेगी ठंडक, फ्रेशनेस का होगा अहसास

बीच-बीच में ब्रेक लेना भी जरूरी

अगर आप एक लॉन्ग राइड पर निकले हुए हैं, तो आपको एक लगातार बाइक चलाने से बचना चाहिए. हर 40 से 50 मिनट में अपनी बाइक को रोककर थोड़ी देर छांव में ब्रेक लें. इस ब्रेक के दौरान पानी पीएं और शरीर को आराम करने का भी मौका दें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका शरीर कम थकता है और साथ ही लू लगने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है.

हल्का खाना खाकर ही घर से बाहर निकलें

गर्मियों में आपको कभी भी घर से बाहर बहुत हैवी डाइट लेकर नहीं निकलना चाहिए. अगर आप इस हालत में बाइक चलाते हैं तो आपको ज्यादा थकावट का एहसास हो सकता है. घर से बाहर निकलने से पहले आपको हमेशा लाइट और आसानी से डाइजेस्ट होने वाली चीजें ही खानी चाहिए. इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है और आप थकावट महसूस किये बिना काफी देर तक बाइक राइड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >