जाह्नवी कपूर ने ओरी संग अपने अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उसके साथ ना सिर्फ...

हाल ही में बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी से एक इंटरव्यू के दौरान ओरी के बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उनके संग अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात की. न्यूज 18 से बात करते हुए धड़क एक्ट्रेस ने कहा, "मैं ओरी को सालों से जानती हूं और उसने लंबे समय से मेरी पीठ थपथपाई है"

जाह्नवी कपूर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म मिली के प्रमोशन में जुटी है. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस दौरान एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रही हैं. हाल में इन अफवाहों ने जोर पकड़ा कि एक्ट्रेस ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी को डेट कर रही हैं. वो अक्सर जान्हवी कपूर, सारा अली खान, न्यासा देवगन, माहिका रामपाल और अन्य जैसे स्टार किड्स के साथ पार्टी करते नजर आते हैं.

मैं ओरी को सालों से जानती हूं

हाल ही में बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी से एक इंटरव्यू के दौरान ओरी के बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उनके संग अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात की. न्यूज 18 से बात करते हुए धड़क एक्ट्रेस ने कहा, “मैं ओरी को सालों से जानती हूं और वह एक ऐसा इंसान है जिसके साथ न केवल मुझे बहुत मजा आता है, बल्कि उसने लंबे समय से मेरी पीठ थपथपाई है.”

ऐसे दोस्त मिलना दुर्लभ है

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा लगता है घर की तरह जब वह आसपास होता है, मुझे उस पर बहुत भरोसा है. मुझे लगता है कि ऐसे दोस्त मिलना दुर्लभ है जो आपके लिए खड़े हों जैसे वह अपने दोस्तों के लिए हमेशा खड़ा होता है. वह महान है.” जाह्नवी ने यह कंफर्म कर दिया है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती है और डेटिंग जैसी कोई बात नहीं है.

मलयालम फिल्म की रीमेक है मिली

मिली की बात करें तो, सर्वाइवल ड्रामा फिल्म में सनी कौशल, मनोज पाहवा और संजय सूरी भी सहायक भूमिकाओं में हैं. जान्हवी के पिता बोनी द्वारा निर्मित यह फिल्म अन्ना बेन अभिनीत मलयालम फिल्म हेलेन का आधिकारिक रीमेक है. रीमेक और मूल दोनों का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है. बता दें कि मिली 4 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई है.

Also Read: EXCLUSIVE: अब दोस्ती के खाते में फिल्में नहीं करूंगा- राजकुमार राव
जाह्नवी कपूर की आनेवाली फिल्में

मिली के बाद जान्हवी की आनेवाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही है जिसमें वो एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी. इसमें वो राजकुमार राव संग स्क्रीन साझा करती दिखेंगी. इसके अलावा उनके पास वरुण धवन के साथ बावल भी है. बावल का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जिन्होंने दंगल और छिछोरे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >