Rs 2000 Note: जन धन खाताधारक दो हजार रुपये के कितने नोट जमा करा सकते हैं और कैसे?

आरबीआई ने बैंकों को 2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए तैयार होने के लिए 23 मई तक का समय दिया है. इस बीच लोगों के मन में जिज्ञासाएं हैं. इनमें एक यह भी है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना वाले बैंक खाताधारक एक बार में 2000 रुपये के कितने नोट बैंक में जमा कर सकते या बदल सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं.

Demonetisation 2.0 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया है. बैंक ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से यह बताया है कि उसने कहा कि ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे. आरबीआई ने बैंकों को 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए तैयार होने के लिए 23 मई तक का समय दिया है. इस बीच लोगों के मन में तरह-तरह की जिज्ञासाएं हैं. इनमें एक यह भी है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) वाले बैंक खाताधारक एक बार में 2000 रुपये के कितने नोट बैंक में जमा कर सकते या बदल सकते हैं. आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं.

जन धन खाता के लिए क्या हैं नियम?

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के अनुसार, जन धन खाता (PMJDY Account) या बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाते में 2000 रुपये के नोट जमा करते समय सामान्य सीमाएं लागू होंगी. आपको बता दें कि प्रधान मंत्री जन-धन योजना वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन है, जो किफायती तरीके से वित्तीय सेवाओं यथा बैंकिंग / बचत और जमा खाते, धन प्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन तक पहुंच सुनिश्चित करता है. भारतीय रिजर्व बैंक ने जनधन अकाउंट से हर महीने निकासी की सीमा 10 हजार रुपये तय की है. वहीं, ऐसे खातों में 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम जमा नहीं की जा सकती है.

Also Read: 2000 Note Update News: 30 सितंबर तक अगर नहीं बदल पाये 2000 के नोट तो क्या होगा? यहां जानें हर सवाल का जवाब

2000 रुपये के नोटों को बदलने से जुड़ी खास बातें

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने के फैसले का ऐलान करते हुए बैंकों से तत्काल प्रभाव से ऐसे नोट जारी नहीं करने को कहा है. आरबीआई ने कहा है कि बैंक एक खाताधारक के एक बार में 20,000 रुपये (प्रति खाताधारक 10 नोट) की सीमा तक 2000 रुपये के बैंक नोट बदल सकते हैं. 2000 रुपये के बैंक नोटों (2000 Rupee Notes) के एक्सचेंज की सुविधा सभी बैंकों द्वारा अपनी शाखाओं पर दी जाएगी. आरबीआई ने बैंकों को 2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए तैयार होने के लिए 23 मई तक का समय दिया है. वहीं, नोटों को बैंक खातों में सामान्य तरीके से जमा किया जा सकेगा. बैंकों के बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट को हर खाता धारक के लिए प्रतिदिन 4000 रुपये की सीमा तक 2,000 के नोट बदलने की अनुमति दी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >