जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकवादी ढेर, पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, देखें वीडियो

ब्रिगेडियर पीएमएस ढिल्लों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित संगठनों द्वारा घुसपैठ के प्रयासों के बारे में खुफिया जानकारी के बाद नियंत्रण रेखा के पास उरी सेक्टर के हथलंगा में शनिवार तड़के अभियान शुरू किया गया था.

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में घुसपैठ की मंशा से नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की सहायता के लिए गोलीबारी (कवर फायर) की और भारतीय सेना के ड्रोन को निशाना बनाया, लेकिन सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर करके घुसपैठ के इस प्रयास को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उत्तर कश्मीर के उरी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर पीएमएस ढिल्लों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित संगठनों द्वारा घुसपैठ के प्रयासों के बारे में खुफिया जानकारी के बाद नियंत्रण रेखा के पास उरी सेक्टर के हथलंगा में शनिवार तड़के अभियान शुरू किया गया था. उन्होंने कहा, हमें खुफिया जानकारी मिल रही थी कि पाकिस्तानी संगठन जम्मू-कश्मीर में शांति को अस्थिर करने के लिए उरी में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए, हमने घुसपैठ रोधी और निगरानी ग्रिड को मजबूत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >