Imran khan: इस एक्ट्रेस के प्यार में हैं आमिर के भांजे इमरान खान! हाथों में हाथ डाले दिखे एक्टर, VIDEO

एक्टर इमरान खान लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब है. पिछले साल उन्हें आमिर खान की बेटी आयरा खान की सगाई में देखा गया था, जिसमें वो सूट-बूट में काफी स्मार्ट लगे थे. अब उनका लेटेस्ट वीडियो चर्चा का विषय बन गया है.

फिल्म जाने तू या जाने ना से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले इमरान खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी बेताब है. फिलहाल इमरान ने फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन परस्नल लाइफ को लेकर वो चर्चा में रहते है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से सेपरेट हो चुके है. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में एक्टर साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ दिख रहे है.

इमरान खान इसे कर रहे डेट!

इमरान खान लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब है. पिछले साल उन्हें आमिर खान की बेटी आयरा खान की सगाई में देखा गया था, जिसमें वो सूट-बूट में काफी स्मार्ट लगे थे. अब उनका लेटेस्ट वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ हाथों में हाथ डाले वो नजर आए. इमरान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में काफी कूल दिख रहे है. लेखा प्रिंटेड ड्रेस में स्टनिंग लग रही है. दोनों साथ में काफी खुश दिख रहे है. वीडियो वायरल होते ही दोनों की डेटिंग की बातें होने लगी.

यूजर्स के रिएक्शन

विरल भयानी द्वारा शेयर किए इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वो जाने तू या जाने ना जैसे ही दिख रहे है. एक यूजर ने लिखा, वो काफी खुश और चिल लग रहे है. एक यूजर ने लिखा, वो बहुत अलग लग रहे अब. एक यूजर ने लिखा, आप फिल्मों में वापस आ जाओ. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तो अदिति वाला हीरो है. एक यूजर ने लिखा, लेखा को डेट कर रहे इमरान अब.

Also Read: आमिर खान की बेटी Ira Khan ने नुपुर शिखरे संग की सगाई, इंगेजमेंट सेरेमनी में कौन-कौन हुआ शामिल,INSIDE PICS
इन फिल्मों में काम कर चुके है एक्टर

इमरान खान ने 2008 की फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसके अलावा इमरान एक मैं और एक तू, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, गोरी तेरे प्यार में, मेरे ब्रदर की दुल्हन और डेल्ही बेली में काम कर चुके है. साल 2015 में उन्हें आखिरी बार फिल्म कट्टी बट्टी में देखा गया था. फिलहाल उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है और फिल्मों के लेखन और निर्देशन में बिजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >