ISRO Jobs 2024: इसरो में विभिन्न पदों पर हो रही है नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई

ISRO Jobs 2024: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की ओर से साइंटिस्ट/ इंजीनियर समेत 40 विभिन्न पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ISRO Jobs 2024: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की ओर से साइंटिस्ट/ इंजीनियर समेत 40 विभिन्न पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ISRO Jobs 2024: आवश्यक योग्यता

मान्यताप्राप्त संस्थान से कृषि में बीएससी करने के साथ सुदूर संवेदन एवं जीआईएस/ जियोइंफॉर्मेटिक्स में एमई/एमटेक की योग्यता रखनेवाले वैज्ञानिक/ इंजीनियर एससी कृषि पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. वनस्पति विज्ञान/ वानिकी/ पारिस्थितिकी में बीएससी करने के साथ एमएससी या समकक्ष योग्यता रखनेवाले वैज्ञानिक/इंजीनियर एससी वन एवं पारिस्थितिकी पद के लिए आवेदन के पात्र हैं. अन्य पदों के लिए निर्धारित योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

ISRO Jobs 2024: आयु सीमा

वैज्ञानिक/ इंजीनियर के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष व अन्य पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तय की गयी है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

ISRO Jobs 2024: वेतन

हर पद के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित है. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.

ISRO Jobs 2024: चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा.

ISRO Jobs 2024: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस के साथ 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा.

ISRO Jobs 2024: ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ISRO Jobs 2024: अंतिम तिथि

12 फरवरी, 2024.

ISRO Jobs 2024: विवरण देखें

https://www.nrsc.gov.in/sites/default/files/pdf/Careers/NRSC-RMT-1-2024%20dated%2022012024.pdf

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >