क्या Salman Khan संग शादी रचाने जा रही हैं यूलिया वंतूर, जानें- क्या मिला जवाब

Salman Khan इन दिनों अपने फार्महाउस में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. सलमान फॉर्महाउस पर कुछ वक्त के लिए आए थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गए. इस समय सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी उनके साथ फार्महाउस में समय बिता रहे है. हाल ही में यूलिया से ये सवाल पूछा गया कि वो सलमान से शादी कब कर रही है? इस सवाल का जबाव उन्होंने अलग ही अंदाज में जवाब दिया.

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने फार्महाउस में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. सलमान फॉर्महाउस पर कुछ वक्त के लिए आए थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गए. इस समय सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) भी उनके साथ फार्महाउस में समय बिता रहे है. हाल ही में यूलिया से ये सवाल पूछा गया कि वो सलमान से शादी कब कर रही है? इस सवाल का जबाव उन्होंने अलग ही अंदाज में दिया.

दरअसल, एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान यूलिया से पूछा गया कि उनकी शादी सलमान से कब हो रही है? इस सवाल पर यूलिया ने हंसते हुए कहा, ‘हे भगवान..मुझे लगता है कि यह अधिक महत्वपूर्ण है कि हम एक-दूसरे के बारे में कैसा महसूस करते हैं. साथ में समय बिताना किसी भी अन्य चीज की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है. व्यक्ति के साथ लाइफ बिताना महत्वपूर्ण है, पेपर्स पर शादी का ठप्पा लगाना नहीं.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘यह सवाल बार-बार मेरे से पूछा जाता है. यहां तक कि मेरे माता-पिता तक मेरे से यह सवाल पूछने लगे थे कि तुम शादी कब कर रही हो? तब मैंने मां से पूछा था कि मां आप मुझे खुश देखना चाहती हो या फिर शादी करते? मैं कल किसी से भी शादी कर सकती हूं, यह आप जानती हैं. वह आखिरी बार था जब मां ने मेरे से यह सवाल किया. मुझे लगता है कि किसी के साथ खुश रहना और किसी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना और किसी के साथ अच्छा संबंध रखना ज्यादा महत्वपूर्ण है.’

बता दें कि यूलिया लगातार फॉर्महाउस से तसवीर और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया था. वीडियो में यूलिया के अलावा कुछ गांववाले हैं जो जाल बिछाकर मछलियां पकड़ रहे हैं. वीडियो में यूलिया कह रही हैं कि ‘अगर आपको खाना खाना है तो मेहनत तो करनी ही पड़ती हैं. आज ये हमारा लंच है.’

इससे पहले यूलिया का एक और वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में यूलिया फॉर्म हाउस से ही चैट शो कर रही थीं. जिसमें सलमान अचानक उनके चैट में सामने आ जाते हैं. यूलिया सलमान को इशारा करके हटाती हैं मगर इसके बाद वो काफी घबरा जाती हैं. इसके अलावा जैकलीन के पोस्ट से भी जाहिर है कि वो भी सलमान के साथ फार्महाउस में ही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >