Irrfan Khan: इस वजह से अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना पसंद नहीं करते थे इरफान खान, बेटे बाबिल ने किया था खुलासा

Irrfan Khan Death Anniversary: 29 अप्रैल 2020 को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. एक्टर के जाने का गम उनके चाहने वालों की आंखों में दिखा था. आज उनके डेथ एनिवर्सरी पर फैंस उन्हें याद कर रहे है.

Irrfan Khan death anniversary: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक थे. 29 अप्रैल 2020 को 54 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया था. इरफान भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन वो फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है. आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से आपको बताते है.

इरफान खान ने बाबिल को लेकर कही थी ये बात

इरफान खान के बेटे बाबिल खान फिल्म काला से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके है. मूवी में हर किसी ने बाबिल की दमदार एक्टिंग की तारीफ की. एक इंटरव्यू में जब इरफान से बाबिल को लॉन्च करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ ‘ना’ कह दिया था. उन्होंने एशियन एज से कहा था, यह पैसे का सवाल नहीं है; यह उनके अपने हित का सवाल है, और इसे करने का यही सही तरीका है. आपको अपना जुनून खोजना होगा और उसका पीछा करना शुरू करना होगा. तब सब कुछ ठीक हो जाता है. जब यह चुनने का समय है, बेहतर होगा कि आप कुछ ऐसा चुनें जिसे करना आपको अच्छा लगे.

https://www.instagram.com/p/BYBPjOjnL0S/?hl=en

इस वजह से अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना पसंद नहीं करते थे इरफान

इरफान खान बर्थडे सेलिब्रेशन करने में यकीन नहीं रखते थे. इसके पीछे बाबिल खान ने वजह एक पोस्ट में लिखकर बताया था. बाबिल ने लिखा था, आपने कभी कॉन्ट्रेक्चुअल मैरिज और बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी संस्थाओं से अपनी पहचान नहीं बनाई. शायद इसीलिए मुझे किसी का जन्मदिन याद नहीं रहता क्योंकि आपने कभी मेरा जन्मदिन याद नहीं किया और मुझे अपना जन्मदिन याद रखने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं किया. यह हमारे लिए सामान्य था जो बाहर से बेतुका लगता था, हम हर रोज मनाते थे. इस मौके पर मम्मा को हम दोनों को याद दिलाना पड़ता, पर इस बार कोशिश करने पर भी मैं आपका नहीं भूल सकता.

Also Read: Jiah Khan: जब सुसाइड लेटर में छलका था जिया खान का दर्द, आखिरी खत में लिखा था-तुम्हारी लाइफ पार्टी और…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >