IPL 2023 CSK Winner: शुभमन गिल को छोड़ MS धोनी की जीत का जश्न मनाती दिखी सारा अली खान, फैंस बोले- दीदी बदल…

आईपीएल 2023 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स बन गई है. फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. इस मैच को देखने सारा अली खान भी स्टेडियम पहुंची थी. उन्होंने एमएस धोनी की जीत पर जमकर जश्न मनाया. जिसके बाद फैंस शुभमन को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और विक्की कौशल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हालांकि बिजी शेड्यूल के बावजूद स्टार्स बीते दिनों आईपीएल 2023 के फाइनल्स में देखे गए. एक्ट्रेस शुभमन गिल के आउट होने के बाद स्टेडियम में पहुंची. यहां जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया, सारा खुशी से झूम उठी. उन्होंने एक्साइटमेंट में विक्की कौशल को देखा और जमकर तालियां बजाई. हालांकि यूजर्स को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने सारा को बेवफा तक कह दिया. बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें चल रही थी कि सारा और शुभमन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

सारा अली खान ने CSK की जीत का मनाया जश्न

विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान और विक्की कौशल का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि सारा व्हाइट कलर की क्राप टॉप और जींस में नजर आ रही हैं. वो स्टेडियम की तरफ देख रही हैं. जैसे ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने खिताब अपने नाम किया, वैसे ही सारा खुशी से उछल पड़ी और विक्की संग इसे नाचते-झूमते सेलिब्रेट किया. उनका रिएक्शन देख किसी को यकीन नहीं हुआ कि शुभमन की हार पर एक्ट्रेस इतना खुश कैसे हो सकती हैं.

फैंस सारा की वीडियो पर कर रहे हैं कमेंट्स

सारा अली खान की धोनी की टीम के ये खुशी देखकर यूजर्स को अच्छा नहीं लगा. एक यूजर ने लिखा था, “सारा दीदी बेवफा है.” एक अन्य ने लिखा, “सारा तो जेबी जीटी सिक्स मार रही थी, तब भी खुशी मना रही थी और अब सीएसके जीती तो भी खुश है.” एक अन्य ने लिखा, “शुभमन गिल की टीम हार गई और सारा खुश हैं, इसका मतलब हाल ही में उनका ब्रेकअप हुआ है.” प्रशंसकों में से एक ने यह भी टिप्पणी की, “शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए क्योंकि सारा अली खान, उन्होंने आज टीम को मैच गंवा दिया.

Also Read: शुभमन गिल-सारा अली खान का हुआ ब्रेकअप! स्टार्स ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो, फैंस का टूटा दिल
सारा-शुभमन गिल का ब्रेकअप

सारा अली खान और शुभमन गिल को अक्सर आउटिंग के दौरान एक साथ देखा जाता था, जिससे डेटिंग की अफवाहें उड़ती थीं. दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी कुछ अफिशियल नहीं किया है. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि दोनों का अब ब्रेकअप हो गया है. स्टार्स ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है. इस बीच, जरा हटके जरा बचके के अलावा, सारा अली खान के पास पाइपलाइन में अनुराग बसु की मेट्रो इन डिनो भी है. फिल्म में, अभिनेत्री आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी और फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >