IPL 2020: रैना के बाद एक और खिलाड़ी ने आईपीएल से वापस लिया नाम, RCB ने 4 करोड़ में खरीदा था

IPL 2020, Indian Premier League, IPL match Schedule update: यूएई में आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर को होगा. सुरेश रैना के बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज व विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर(आरसीबी) के बड़े खिलाड़ी केन रिचर्डसन ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है. आरसीबी ने रिचर्डसन के स्थान पर उनके हमवतन लेग स्पिनर एडम जाम्पा को अपनी टीम में शामिल किया है.

IPL 2020, Indian Premier League, IPL match Schedule update: यूएई में आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर को होगा. सुरेश रैना के बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज व विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर(आरसीबी) के बड़े खिलाड़ी केन रिचर्डसन ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है. आरसीबी ने रिचर्डसन के स्थान पर उनके हमवतन लेग स्पिनर एडम जाम्पा को अपनी टीम में शामिल किया है.

रिचर्डसन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटना मुश्किल था लेकिन निश्चित तौर पर यह सही फैसला है क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए वह अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी से दूर नहीं रह सकते. इस 29 वर्षीय गेंदबाज को आरसीबी ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में चार करोड़ रुपये में खरीदा था.

उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहने को प्राथमिकता दी और आईपीएल से हट गये. रिचर्डसन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि आईपीएल जैसी प्रतियोगिता से हटना बेहद मुश्किल होता है. यह विश्व में सर्वश्रेष्ठ घरेलू प्रतियोगिता है इसलिए यह आसान फैसला नहीं था लेकिन जब मैंने इस पर गहन विचार विमर्श किया तो मुझे यह वास्तव में सही निर्णय लगा.

Also Read: IPL 2020: आईपीएल के लिए UAE आने से डरे SRH के केन विलियमसन, रवानगी से पहले कही यह बात

उन्होंने कहा कि दुनिया अभी जिस दौर से गुजर रही है वैसे में सही समय पर घर पहुंचने की गारंटी नहीं दी जा सकती है. ऐसे में मैं अपने बच्चे के जन्म के समय बाहर नहीं रहना चाहता हूं. रिचर्डसन अभी सीमित ओवरों की शृंखला के लिये इंग्लैंड में हैं. वह दौरा समाप्त होने पर दो सप्ताह कोरेंटिन रहने के बाद एडिलेड में अपने परिवार से जुड़ेंगे. उन्होंने कहा कि आईपीएल में नहीं खेल पाना निराशाजनक है लेकिन उम्मीद है कि इसके लिये आगे भी मौके मिलेंगे.

बता दें कि जांपा के आने से आरसीबी के स्पिन विभाग को मजबूती मिली है. उनकी टीम में पहले ही युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोईन अली और पवन नेगी के रूप में अच्छे स्पिनर हैं. जांपा दूसरी बार आईपीएल में खेलेंगे. इससे पहले वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेल चुके हैं.

पिछले साल नीलामी में उन्हें किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा था, जबकि रिचर्डसन को आरसीबी ने 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था. गौरतलब है कि सीएसके के उपकप्तान सुऱेस रैना ने निजी कारणों से हाल ही आईपीएल नहीं खेलने का फैसला किया और यूएई से भारत लौट आए.

Posted By: Utpal kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >