कोल्हान विश्व विद्यालय का अंतर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न, टाटा कॉलेज चाईबासा बना ऑवर ऑल चैंपियन

चाईबासा के तीरंदाजों ने 11 मेड़ल अपने नाम करने में कामयाब रहे. पीजी विभाग चाईबासा के तीरंदाजों ने दो स्वर्ण, छह रजत व तीन कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया. टाटा कॉलेज चाईबासा के तीरंदाजों ने कुल 17 मेड़ल झटके, छह स्वर्ण, चार रजत व सात कांस्य पद शामिल है.

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 7, 2022 7:51 AM

सरायकेला के दुगनी स्थित आर्चरी एकेडमी में आयोजित कोल्हान विश्व विद्यालय का अंतर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गयी. इस प्रतियोगिता में टाटा कॉलेज चाईबासा की टीम ऑवर ऑल चैंपियन बनी, जबकि पीजी विभाग चाईबासा उप विजेता बना. मंगलवार की शाम पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे कोल्हान विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो गंगाधर पंडा ने तीरंदाजों को मेड़ल व शिल्ड दे कर पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता के दौरान ऑवर ऑल चैंपियन रही टाटा कॉलेज चाईबासा के तीरंदाजों ने कुल 17 मेड़ल झटके, छह स्वर्ण, चार रजत व सात कांस्य पद शामिल है.

वहीं, उप विजेता रहे पीजी विभाग चाईबासा के तीरंदाजों ने 11 मेड़ल अपने नाम करने में कामयाब रहे. पीजी विभाग चाईबासा के तीरंदाजों ने दो स्वर्ण, छह रजत व तीन कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से कोल्हान विश्व विद्यालय के खेल प्रभारी डॉ मनमथ नारायण सिंह, केएस कॉलेज सरायकेला के प्राचार्य डॉ एसके कैवर्त, खेल प्रभारी प्रो आनंद मिंज, प्रो मुस्ताक अहमद, प्रो मनोज महतो, डॉ एस टूटी, प्रो मालती तिर्की, प्रो विनिता उरांव, हर्षिता गुप्ता, प्रो गोविया परवीन, डॉ प्रकाश सरकार, प्रो गुलशन कुमार, अर्जुन कुमार देसंजय उरांव, पवन कुमार, प्रभाकर महतो आदि उपस्थित थे. अंतर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता को सफल बनाने में तीरंदाजी प्रशिक्षक बीएस राव, राजेन्द्र गुइया, सुमित मिश्रा, हिमांशु मोहंती, डी साइश्वरी, सेफली कुमारी, शिवप्रसाद महतो, अमृत महतो की सक्रिय भूमिका रही.

Also Read: झारखंड डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा: एक ही उत्तर पुस्तिका में थी अलग-अलग लिखावट, शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं
इंडियन राउंड में हिरामनी सिंकु ने झटके तीन स्वर्ण पदक

कोल्हान विश्व विद्यालय के अंतर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में मंगलवार को इंडियन राउंड के खेलों का आयोजन किया गया. इंडियन राउंड के बालिका वर्ग में हिरामनी सिंकु ने तीन स्वर्ण पदक व बालक वर्ग में विजय धनवा ने दो स्वर्ण पदक पर कब्ज जमाया. इंडियन राउंड के बालिक वर्ग में हिरामनी सिंकु, संध्यारानी गोप व सीमा पुरती ने 50 मीटर व 30 मीटर की दूरी के साथ साथ ओवर ऑल स्पर्द्धा में निशाना साधते हुए क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इसी तरह बालक वर्ग के 50 मीटर की दूरी पर विजय धनवा, गंगाराम पुरती, राजू बानरा, 30 मीटर की दूरी पर राजू बानरा, मेगरसी उरांव, कुनाराम पुरती तथा ओवर ऑल स्पर्द्धा में विजय धनवा, कन्हैया लाल बिरुली व गुणाराम पुरती क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.

प्रतियोगिता में 12 कॉलेजों ने लिया हिस्सा

अंतर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोल्हान विश्व विद्यालय के अधिन आने वाले काशी साहू कॉलेज सरायकेला, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर, टाटा कॉलेज चाईबासा, सिंहभूम कॉलेज चांडिल, पीजी डिपार्टमेंट चाईबासा, डिग्री कॉलेज मझगांव, एवीएम कॉलेज टाटानगर, जैन कॉलेज जमशेदपुर, करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर, जेकेएस कॉलेज टाटानगर समेत 12 अंगीभूत कॉलेजों के तीरंदाज हिस्सा लिया.

रिपोर्ट : शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला-खरसावां

Next Article

Exit mobile version