Sania Mirza के खुला मामले में परिवार के तरफ से आया बड़ा बयान कहा- ‘कुछ महीने पहले…’

शोएब मलिक की तीसरी शादी पर सानिया मिर्जा की फैमिली और सानिया मिर्जा की तरफ से बयान सामने आया है. बयान में बताया गया है कि सानिया और शोएब का कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया था.

पाकिस्तानी क्रिकेटर और भारत की स्टार पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. उन्होंने पाकिस्तान की एक टीवी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी शादी की. सानिया के साथ शोएब की दूसरी शादी थी और उनका एक पांच साल का बेटा भी है. सानिया और शोएब पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं. बेटा अपनी मां के साथ रहता है. अब तक शोएब ने तीसरी शादी कर ली है तो यह बात स्पष्ट को गई कि उनका सानिया का तलाक हो गया है. शोएब की शादी के बाद सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से कहा कि यह ‘खुला’ था जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है.’. इसका मतलब है कि सानिया ने शोएब को तलाक दे दिया था. अब शोएब मलिक की तीसरी शादी पर सानिया मिर्जा की फैमिली और सानिया मिर्जा की तरफ से बयान सामने आया है. बयान में बताया गया है कि सानिया और शोएब का कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया था.

कुछ महीने पहले हुआ था दोनों का तलाक: मिर्जा फैमिली

सानिया मिर्जा की फैमिली के तरफ से आए बयान में कहा गया है, ‘सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है. हालांकि, आज उन्हें यह बताने की जरूरत आ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो चुका है. वह शोएब को उनकी नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं देती हैं. उनके जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी अटकलबाजियों में शामिल होने से बचें और गोपनीयता का सम्मान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >