India vs England T20 Match Highlights: इंग्लैंड फाइनल में, भारत को 10 विकेट से हराया

India vs England T20 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एडिलेड ओवल में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. भारत के लिए हार्दिक पंड्या (63) और विराट कोहली (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने नाबाद अर्धशतक बनाकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी. हार के बाद भारतीय प्रशंसक काफी निराश दिखे. अब 13 नवंबर को फाइनल में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा.

Live Updates
10:13 PM. 10 Nov 22 4:43 PM. 10 Nov

इंग्लैंड फाइनल में, भारत को 10 विकेट से हराया

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने मात्र 16 ओवरों में 170 रन बना लिए. भारत ने 169 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बटलर और हेल्स की जोड़ी ने आसानी से पा लिया. अब इंग्लैंड फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा.

10:13 PM. 10 Nov 22 4:43 PM. 10 Nov

इंग्लैंड बिना नुकसान 144 रन पर

Middle Overs (7-15 Overs) में भारत ने दो विकेट पर 62 रन बनाए थे. लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी कुछ अलग ही ढंग से चल रही थी. वह इतनी शुरुआती और मिडल ओवर में कुल 144 रन बना चुका था.

10:05 PM. 10 Nov 22 4:35 PM. 10 Nov

इंग्लैंड जीत से 12 रन दूर

इंग्लैंड के बल्लेबाज 16 ओवर में ही मैच खत्म कर सकते हैं. वह जीत से कम ही रन दूर है.

10:05 PM. 10 Nov 22 4:35 PM. 10 Nov

कैच छूटा, टीम इंडिया में दिखी निराशा

14 वें ओवर में भारतीय फील्डर ने बटलर का कैच छोड़ दिया. इससे साफ दिख रहा था कि टीम इंडिया हार मान चुकी थी. कोहली का पचासा काम नहीं आया.

10:05 PM. 10 Nov 22 4:35 PM. 10 Nov

बटलर का पचासा, इंग्लैंड जीत के करीब

बटलर ने अपना पचासा पूरा कर लिया है और इंग्लैंड के लिए जीत का अंतर काफी कम रह गया है.

10:05 PM. 10 Nov 22 4:35 PM. 10 Nov

Buttler से आगे निकले हेल्स

मैच की दूसरी इनिंग की शुरुआत में बटलर ने भारतीय गेंदबाजों को बुरी तरह पीटा. इसके बाद हेल्स ने अचानक शॉर्ट खेलना शुरू किया और देखते ही देखते उन्होंने बटलर से रन के मामले में दोगुने का अंतर बना लिया है. Hales 77 रन पर खेल रहे थे. जबकि बटलर 40 रन से नीचे थे.

मुख्य बातें

India vs England T20 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एडिलेड ओवल में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. भारत के लिए हार्दिक पंड्या (63) और विराट कोहली (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने नाबाद अर्धशतक बनाकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी. हार के बाद भारतीय प्रशंसक काफी निराश दिखे. अब 13 नवंबर को फाइनल में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >