IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, कोहली का ‘विराट’ शतक

India vs Bangladesh: आईसीसी विश्वकप 2023 के 17वें मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को7 विकेट से रौंद डाला है और इसके साथ ही टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा है. भारत की यह लगातार चौथी जीत है. भारत ने बांग्लादेश के लक्ष्य को केवल तीन विकेट खोकर 41.3 ओवर में 261 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से विराट कोहली ने 97 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाया.

Live Updates
2:59 AM. 20 Oct 23 9:29 PM. 19 Oct

IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा

वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा था. जिसे भारत ने विराट कोहली के शानदार शतक की मदद से 41.3 ओवर में 261 रन बनाकर मैच जीत लिया. भारत की ओर से कोहली ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली, वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 48 और शुभमन गिल ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

2:15 AM. 20 Oct 23 8:45 PM. 19 Oct

IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को तीसरा झटका, अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर 25 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं. टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. मेहदी हसन मिराज कीगेंद पर महमुदुल्लाह ने अय्यर का कैच बाउंड्री पर पकड़ा. भारत को 20वें ओवर में 178 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है.

2:15 AM. 20 Oct 23 8:45 PM. 19 Oct

IND vs BAN LIVE: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया है. यह वर्ल्ड कप के चार मैचों में उनका तीसरा अर्धशतक है. उन्होंने 48 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. विराट ने चार चौके और एक छक्का लगाया है. यह उनके करियर का 212वां इंटरनेशनल अर्धशतक है.

2:15 AM. 20 Oct 23 8:45 PM. 19 Oct

IND vs BAN LIVE: भारत का स्कोर 150 पर

टीम इंडिया ने 23 ओवर की समाप्ति पर दो विकेट खोकर 150 का स्कोर बना लिया है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल आउट हो चुके हैं. लेकिन दोनों ने टीम को एक बेहतर शुरुआत दी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. कोहली 38 और अय्यर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 257 रन बनाने हैं.

2:15 AM. 20 Oct 23 8:45 PM. 19 Oct

IND vs BAN LIVE: शुभमन गिल आउट, भारत को दूसरा झटका

शुभमन गिल अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. गिल ने अपनी 53 रनों की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. गिल की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए हैं.

2:15 AM. 20 Oct 23 8:45 PM. 19 Oct

IND vs BAN LIVE: शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक जड़ा

शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है. इस सलामी बल्लेबाज ने 52 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए हैं. गिल का यह पहला वर्ल्ड कप है. बीमार होने के कारण वह पहला दो मुकाबला चूक गये थे. तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ गिल की वापसी हुई लेकिन वह 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए थे.

मुख्य बातें

India vs Bangladesh: आईसीसी विश्वकप 2023 के 17वें मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को7 विकेट से रौंद डाला है और इसके साथ ही टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा है. भारत की यह लगातार चौथी जीत है. भारत ने बांग्लादेश के लक्ष्य को केवल तीन विकेट खोकर 41.3 ओवर में 261 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से विराट कोहली ने 97 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >